Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में 207 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान/बगदाद , 13 Nov 2017

ईरान-इराक सीमा के पास रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आने से मृतकों की संख्या बढ़कर 207 हो गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री कासिम जान बाबे ने मीडिया को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना में 1,600 लोग घायल हुए हैं।ईरान के प्रेस टीवी के मुताबिक, देश में भूकंप से सर्वाधिक लोगों की मौत कर्मनशाह प्रांत के सारपोल-ए-जहबा शहर में हुई है। यहां 100 लोगों की मौत हुई है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, रविवार को ईरान सीमा के पास इराक के शहर हालाब्जा से 30 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में रात 9.20 बजे भूकंप आया। भूकंप 33.9 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।कुर्दिस्तान, खुजेस्तान, हमेदान, पश्चिमी एवं पूर्वी अजरबेजान और मध्य तेहरान सहित ईरान के कई प्रांतों में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता के झटके के साथ लगभग 30 आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए।भूकंप के झटके तुर्की, इजरायल, कुवैत, लेबनान, आर्मेनिया, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।ईरान में भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित शहर खासर, शिरिन, सारपुल और अजगेल रहे। हालांकि, दूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तबाही का आकलन करना मुश्किल है क्योंकि वहांसड़कें और टेलीफोन लाइनें नष्ट हो गई हैं।इराकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सुलेमानिया प्रांत के दरबंदीखान में छह लोग मारे गए हैं और 50 घायल हो गए हैं।इराक के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी देश में भूकंप के बाद नागरिकों की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।रान विश्व में सर्वाधिक भूकंप जोखिम वाले क्षेत्रों में से एक है।ईरान के इतिहास में सबसे विध्वंसक भूकंप जून 1990 में आया था। इसमें रूबदार, मांजिल और लुहसन जैसे उत्तरी शहर नष्ट हो गए थे और बड़ी संख्या में गांव नष्ट हुए थे, जिसमें लगभग 37,000 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD