Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

साधु सिंह धर्मसोत द्वारा वन विभाग की ज़मीन पर नाजायज कब्ज़े छुड़ाने का अमल तुरंत शुरू करने के आदेश

मत्तेवाड़ा में 35 एकड़ ज़मीन से आज छुड़ायाा जायेगा नाजायज कब्जा, कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, माफिया और अवैध धन्धें ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2017

पंजाब के वन विभाग और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य भर में वन विभाग की ज़मीनों पर किये नाजायज कब्ज़े छुड़ाने का अमल तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं। आज यहां वन विभाग के उच्च आधिकारियों के साथ की मीटिंग के दौरान स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि राज्य भर में वन विभाग की ज़मीनों पर किये गए अवैध कब्ज़े छुड़ाने का आरम्भ आज मत्तेवाड़ा, लुधियाना में 35 एकड़ ज़मीन छुड़ा कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गोरसियां ख़ान मुहम्मद, जि़ला लुधियाना में 80 एकड़, कोट ऊमरां, लुधियाना में 147 एकड़, कुल 227 एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्ज़े सामने आए हैं। उन्होंने लुधियाना के बाकी अवैध कब्ज़े छुड़ाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग, श्री डी.पी. रैडी को लुधियाना में जि़ला के उच्च आधिकारियों के साथ तुरंत मीटिंग करने के आदेश भी दिए।स. धर्मसोत ने कहा कि राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार, हर तरह का माफियें और नाजायज और अवैध धंधे ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि राज्य भर में वन विभाग के अंतर्गत कुल 2185 एकड़ ज़मीन आती है। उन्होंने कहा कि यह नाजायज कब्ज़े करने वाले कोई भी हों या प्रभाव रखते हों, नाजायज कब्ज़े कठोरता से छुड़ाए जाएंगे। उन्होंने आधिकारियों को नाजायज कब्ज़े छुड़ाने के लिए निशानदेही लगा कर बुर्जियां लगााने एवं तारबन्दी करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा।स. धर्मसोत ने विभागीय आधिकारियों को विशेष स्थानों पर वन/पेड़ लगाने संबंधी स्लोगन और वन क्षेत्रों की सीमाओंं पर वन विभाग के नियम और शिकायतों के लिए संपर्क नंबर प्रर्दशित करने के आदेश दिए। उन्होंने वन विभाग के विभिन्न डिपूओं में पड़ी लकड़ी को और विभाग के बेकार हो चुके समान को एक पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा बेचने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग श्री डी.पी. रैडी, श्री जतिन्दर शर्मा, प्रमुख मुख्य वनपाल वन विभाग, श्री कुलदीप कुमार, प्रमुख मुख्य वनपाल वन्यजीव, श्री अनूप उपाध्याय, अतिरिक्त प्रमुख मुख्य वनपाल, श्री धरेंदर सिंह, मैनेजिंग डायरैक्टर वन निगम, श्री रतना कुमार, मुख्य वनपाल, श्रीमती शलेंदर कौर, वनपाल साउथ और डी.एफ.ओ लुधियाना और मोहाली उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD