Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात पद्म भूषण इंजीनियर जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या कल, 16 अप्रैल, 2024 को पीईसी में आयोजित की जाएगी सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कॉस्मेटोलॉजी कॉलेज आईआईएमसीबी का उद्घाटन किया

 

ऑफिस 365, कैजाला एप से भारतीय कंपनियां बनेंगी डिजिटल : सत्या नडेला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Nov 2017

 माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 और मेड इन इंडिया 'कैजाला' एप कई भारतीय उद्योगों को, जिसमें बैंकिंग से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के उद्यम शामिल हैं, डिजिटल रूप से बदलने में मदद कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने मंगलवार को यह बात कही। यहां आयोजित इंडिया टुडे कान्क्लेव में नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्लाउड और कार्यस्थल के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई है।उन्होंने कहा, "हम एसबीआई के साथ भागीदारी कर रोमांचित हैं, क्योंकि वे इंटेलीजेंट क्लाउड का इस्तेमाल कर रहे हैं और नई डिजिटल क्षमता का निर्माण कर रहे हैं, ताकि उनके कर्मचारी और ग्राहक सशक्त हों। जबकि सुरक्षा, भरोसा और उद्योग का अनुपालन भी बरकरार रहे।" एसबीआई ने क्लाउड की शक्ति से लैस उत्पादन समाधान ऑफिस 365 को अपने कार्यस्थल पर इस्तेमाल के लिए चुना है। यह ऑफिस 365 की भारत में सबसे बड़ी तैनाती है, जिसे एसबीआई की 23,423 शाखाओं, 2,63,000 कर्मचारियों और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए उपयोग किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के कैजाला एप को यस बैंक, अपोलो टेलीमेडिसिन, यूनाइटेड फॉसफोरस लि. और केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनाया है। 'कैजाला' की मदद से कंपनियां अपने कर्मचारियों की विस्तारित मूल्य श्रंखला से जुड़ सकती हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इस एप की तैनाती की है। 

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD