Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

हिमाचल चुनाव : मनाली में नींव बनाने और बचाने की जंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू, मनाली , 06 Nov 2017

बरसों पुरानी खूबसूरती और अपनी हरियाली के लिए मशहूर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का कुल्लू और मनाली पर्यटन स्थल किसी पहचान का मोहताज नहीं है। देश के साथ विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने और मस्ती के लिए आते हैं। पर्यटन क्षेत्र होने के साथ क्षेत्र की राजनीति का भी यहां की फिजाओं में खासा प्रभाव रहा है। 2008 में परिसीमन के बाद कुल्लू और मनाली दोनों विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग हो गए थे। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट संख्या-22 मनाली विधानसभा। मंडी विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत और 2008 में परिसीमन के बाद कुल्लू से अलग होकर अस्तित्व में आई मनाली विधानसभा में मौजूदा समय में कुल आबादी 84,238 है जिसमें से 64,270 मतदाता इस दफा अपने मतों का प्रयोग कर इस क्षेत्र से विधायक और पार्टी की किस्मत का फैसला करेंगे। मनाली में प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी का मंदिर है जिसे 1553 में स्थापित किया गया था साथ ही बीचों बीच बहती व्यास नदी इस क्षेत्र की सुंदरता की कहानी बयां करती है। 2008 में परिसीमन के बाद उभरा मनाली विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक पृष्ठभूमि की दृष्टि से राजपूत बहुल क्षेत्र है। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल्लू के पूर्व विधायक रहे गोविंद सिंह ठाकुर ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 2017 विधानसभा चुनाव में भी गोविंद सिंह ठाकुर ने भाजपा के बैनर तले नामांकन दाखिल किया है। 49 वर्षीय ठाकुर हिमाचल के पूर्व मंत्री कुंज लाल ठाकुर के बेटे हैं। आरएसएस से जुड़ाव के चलते राजनीति में कदम जमाने वाले गोविंद भाजपा युवा मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। 2007 में पहली बार कुल्लू से विधानसभा के लिए गए चुने गए ठाकुर ने 2012 में मनाली से भी विधानसभा चुनाव जीता था। 

वहीं कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार गोविद के खिलाफ हरिचंद शर्मा को मैदान में उतारा है। हरिचंद शर्मा कुल्लू जिला परिषद के पांच साल तक अध्यक्ष रहे थे। हरिचंद शर्मा वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक हैं। हरि चंद्र के नेृतत्व में कुल्लू ने लगातार चार बार राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार जीता है। 1985 से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले शर्मा 1986 से 1995 तक सर्कल कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहे। 1998 से 2000 तक वह जिला युवा कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष रहे और 2011 में उन्हें जिला अध्यक्ष का पद दिया गया जिसपर वह पांच साल तक काबिज रहे। पार्टी ने लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मनाली विधानसभा से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बहुजन पार्टी के जीत राम और निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र ठाकुर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मनाली विधानसभा यूं तो अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है लेकिन चुनावी सरगर्मियों ने क्षेत्र को और मशहूर कर दिया है। एक तरफ जहां राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात की चर्चा जोरों पर है तो वहीं दूसरी तरफ परिसीमन के बाद सामने आई इस मशहूर सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार अपनी जीत की इबारत लिखेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होना है और मतों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD