Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

हिमाचल चुनाव : ठियोग में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में जीत दर्ज करने और राजनीति में अपना दबदबा कायम रखने के लिए पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। जहां कुछ सीटों पर उम्मीदवार अपनी साख बचाने और कुछ दोबारा वापसी को लेकर जनता के बीच पहुंचे हैं, तो वहीं कुछ दिग्गज नेताओं ने क्षेत्र में अपनी जड़ें कमजोर होती देख खुद ही पीछे हटने का फैसला किया है।हिमाचल चुनाव में एक सीट ऐसी है जहां इस बार एक राजनीतिक शख्सियत और कद्दावर नेता की राजनीति का अंत हो गया है। यह कद्दावर नेता कांग्रेस की विद्या स्टोक्स हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट संख्या-61 यानी ठियोग विधानसभा। जिला शिमला और लोकसभा क्षेत्र शिमला का यह विधानसभा क्षेत्र अनारक्षित है। वर्तमान में इस क्षेत्र की कुल आबादी 95,000 के करीब है, जिसमें से कुल मतादाताओं की संख्या 76,991 है। ठियोग में मुख्य रूप से हिदी और पहाड़ी भाषा बोली जाती है। यहां लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है। ठियोग को एशिया में सब्जियों का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है। ठियोग का पहाड़ी लोक संगीत में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लाइक राम रफीक यहां के प्रसिद्ध गीत लेखक रहे हैं। ठियोग में हुए 1952 से अब तक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 दफा जीत हासिल की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार, जनता पार्टी ने एक बार और दो बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में बाजी मारी है। 

ठियोग में कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं विद्या स्टोक्स को क्षेत्रीय राजनीति में अपनी पकड़ के लिए जाना जाता है। उन्होंने यहां से 1982,1985,1990,1998 और 2012 में पांच बार चुनाव जीता है। विद्या को पूरे हिमाचल में समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। वह मौजूदा वीरभद्र सरकार में सिंचाई मंत्री हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दायर किया था लेकिन अधूरा होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि माना जा रहा है कि वह खुद इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थीं जिसका कारण उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को बताया।लेकिन, राजनीति के कुछ जानकारों का कहना है कि दरअसल विद्या स्टोक्स के चुनाव न लड़ने के फैसले के पीछे की वजह ठियोग के कोटखाई गैंगरेप और हत्या का मामला है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है। लोग विद्या से इस मामले पर कार्रवाई न करने को लेकर उनका विरोध कर रहे हैं जिसके चलते उन पर हार का खतरा बना हुआ था और उन्होंने मैदान से बाहर रहने का फैसला किया।विद्या का नाम कटने के बाद कांग्रेस ने दीपक राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। 45 वर्षीय दीपक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास सिपहसलारों में से एक माने जाते हैं। पेशे से वकील राठौड़ ने ठियोग निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। वह छात्र राजनीति के वक्त एनएसयूआई में अपना योगदान दे चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक भी हैं।

वहीं, भाजपा ने अपने पुराने साथी राकेश वर्मा पर भरोसा जताया है। राकेश ने 1993 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उसके बाद पार्टी में मची अंतर कलह के कारण उन्होंने 2003 और 2007 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और दोनों चुनाव में जीत दर्ज कर दोनों मुख्य पार्टियों में खलबली मचा दी। इसके बाद भाजपा ने दोबारा से उन्हें मनाकर चुनाव लड़वाने का फैसला किया है। विद्या स्टोक्स जैसी कद्दावर नेता के चुनाव न लड़ने के कारण उन्हें इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा ठियोग विधानसभा सीट के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राकेश सिंह और दो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। आंकड़े दर्शाते हैं कि ठियोग कांग्रेस के मजबूत किलों में से एक रहा है, लेकिन बात करें क्षेत्रीय राजनीति की तो लोगों ने पार्टी के बजाए नेताओं के काम को तवज्जो दी है। फैसले की घड़ी नजदीक है और देखना है कि जनता इस बार किसी नेता पर ध्यान देती है या फिर पार्टी पर दांव खेलती है। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होना है। 

 

Tags: ELECTION SPECIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD