Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हिमाचल चुनाव : बिलासपुर को बचाने में कामयाब होगी कांग्रेस?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में यूं तो हर एक सीट की अपनी विशेषता और कुछ अनछुए पहलू हैं लेकिन एक सीट ऐसी भी है जिसका पूरे हिमाचल प्रदेश में अपना ही रुतबा और अपनी ही खासियत है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बन रहे राज्य के पहले एम्स ने इस सीट को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स की आधारशिला रखकर इस क्षेत्र को प्रदेश का अव्वल दर्जे का विधानसभा क्षेत्र बनाने की कोशिश की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट संख्या-48 बिलासपुर विधानसभा। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र और बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर विधानसभा की कुल आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 122,630 थी। 2012 के विधानसभा चुनाव के वक्त कुल 75,360 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। भाखड़ा बांध के कारण बिलासपुर को दुनिया के कोने कोने में जाना जाता है।बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक पृष्ठभूमि के लिहाज से राजपूत बहुल क्षेत्र में आता है। बिलासपुर विधानसभा में ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं ने कई नेताओं की किस्मत बनाई और संवारी है। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा भी उन्हीं नेताओं में से एक रहे हैं। 

नड्डा ने 1993,1998 और 2007 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। बिलासपुर विधानसभा में 1967 के बाद से हुए अब तक के 11 चुनाव में 5 बार कांग्रेस और 5 बार भाजपा को सत्ता हाथ लगी है। एक बार इस सीट पर जनता ने निर्दलीय उम्मीदवार को चुना था।बिलासपुर विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक बंबर ठाकुर पर दोबारा से दांव लगाया है। बंबर ने जे. पी. नड्डा को 2012 में पटखनी देकर चुनाव में जीत दर्ज की थी। बंबर ठाकुर को हिमाचल के दबंग विधायकों में से एक गिना जाता है। बंबर का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके ऊपर सरकारी कर्मचारियों की पिटाई का आरोप लग चुका है। कुछ दिनों पहले उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने ठाकुर पर घोटाले का आरोप लगाकर उनकी मुश्किलें खड़ी कर दी थी। इसके साथ ही ठाकुर के बेटे अनिल पर भी क्षेत्र में गुंडागर्दी के आरोप लगते रहे हैं। छवि साफ नहीं होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता जनता के बीच बरकरार है। वहीं भाजपा ने चुनाव में सुभाष ठाकुर को टिकट दिया है। जे. पी. नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष ठाकुर पर दांव खेला है।इसके अलावा लोकगठबंधन पार्टी के अमर सिंह और निर्दलीय बसंत राम संधु चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी। 

 

Tags: ELECTION SPECIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD