Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

वियतनाम में तूफान के कारण 27 मरे, 22 लापता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हनोई (वियतनाम) , 05 Nov 2017

वियतनाम में तूफान 'डामरे' के कारण 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लापता हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने रविवार को यह कहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मृतकों में 16 लोग कान्ह होआ से और तीन-तीन बिन्ह दिन्ह और लाम डोंग प्रांतों से हैं। इसके साथ ही एक मृतक डाक लाक प्रांत से है।आपदा प्रबंधन प्रशासन के मुताबिक, डामरे के कारण 626 घर और 39,700 संपत्तियां नष्ट हो गई। इसके साथ ही लगभग 30,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसलें जलमग्न हो गईं और 228 मत्स्य पोत और नौकाएं डूब गईं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़क और रेल मार्ग बाधित हो गया। मध्य प्रांतों में शनिवार को 84 उड़ान सेवाएं रद्द हो गईं। वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुयेन शुआन फुक ने संबद्ध सेनाओं से लापता लोगों को ढूंढने को कहा है। मध्य डा नांग शहर में माइ सन समुद्र तट के साथ मुख्य मार्गो पर शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने से एपेक सम्मेलन के लिए तैयार किए गए कई स्वागत द्वार और बिलबोर्ड नष्ट हो गए।वियतनाम छह से 11 नवंबर तक एशिया प्रशांत आर्थिक सहोयग (एपेक) नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। एपेक सम्मेलन में इसके सदस्य देशों के लगभग 10,000 प्रतिनिधि और अग्रणी कंपनियों के 2,000 मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही इस सम्मेलन को 3,000 संवाददाता कवर करेंगे।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD