Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

हिमाचल चुनाव : क्या 'मंडी' में परिवार के आगे टिकेगी पार्टी?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017, जिसे मुख्य रूप से दो दिग्गज नेताओं कांग्रेस के वीरभद्र सिंह और भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बीच माना जा रहा है, विधानसभा सीटों के लिहाज से भी दिलचस्प रहने वाला है। दोनों ही नेता अपनी पिछली जीती हुईं सीटें शिमला (ग्रामीण) और हमीरपुर को छोड़कर दूसरी सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन दोनों सीटों के बजाय एक ऐसी सीट भी है, जिस पर पूरे हिमाचल की नजरें टिकी रहने वाली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट संख्या-33 मंडी विधानसभा। मंडी लोकसभा और जिले का यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। वर्तमान समय में इस क्षेत्र की कुल आबादी 112,238 है और क्षेत्र में कुल मतदाता की संख्या 69,270 है। मंडी को 'छोटी काशी' या 'हिमाचल की काशी' के रूप में जाना जाता है। मंडी में कुल 81 मंदिर हैं, जिनकी संख्या वाराणसी (80) से 1 अधिक है। यह नगर अपने प्राचीन मंदिरों और उनमें की गई शानदार नक्काशियों के लिए मशहूर हैं। बात करें क्षेत्र की राजनीति की, तो यहां हमेशा से ही कांग्रेस का बोलबाला रहा है। 1990 में हुए विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो 1977 से हुए अब तक विधानसभा चुनावों में बाजी कांग्रेस के हाथ ही लगी है।मंडी विधानसभा क्षेत्र पर 1977 से एक ही परिवार का कब्जा है। पूरे हिमाचल प्रदेश में मंडी विधानसभा ही एक मात्र ऐसी सीट है, जहां अब तक एक ही परिवार राज करता आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास कोई बड़ा नाम नहीं होने के कारण पार्टी इस क्षेत्र में अपना अस्तित्व तलाश रही है। 

वर्तमान में इस क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा हैं।अनिल शर्मा, पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के बेटे हैं। अनिल ने पिछले एक दशक से मंडी पर कब्जा किया हुआ है। पिछले चुनावों में उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के हाथ के साथ ही चुनाव लड़ा और जीते। सिंह की सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने पिछले दिनों हुई पार्टी में खटपट के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया और फिलहाल भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के खेमे से भाजपा खेमे में पहुंचे क्षेत्रीय राजनीति के कद्दावर नेता अनिल के जाने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने मंडी विधानसभा से चंपा ठाकुर को मैदान में उतारा है। चंपा ठाकुर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी हैं और जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। चंपा के नामांकन के बाद इस सीट पर जंग दोनों नेताओं के बीच तेज हो गई है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के नरेंद्र कुमार और साथ ही चार अन्य निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में जनता के बीच अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों में शुमार मंडी विधानसभा पर एक तरफ एक ऐसा परिवार है, जो पिछले विधानसभा चुनावों से अजेय रहा है, जबकि एक तरफ वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री की बेटी। आंकड़ों के मुताबिक, यहां वर्चस्व पार्टी का नहीं एक परिवार का रहा है, तो देखना दिलचस्प रहेगा कि जनता पार्टी को चुनती है या फिर परिवार को। हिमाचल प्रदेश में मतदान 9 नवंबर को होना है और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD