Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

भारत के सबसे अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी शीर्ष पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2017

कुल 38 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर पेशेवरों की 2017 की सालाना सूची में शीर्ष पर हैं। एक बयान में यहां गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारत की 100 सबसे अमीर पेशेवरों की वार्षिक सूची में 38 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर है। यह विश्व बैंक डेटा 2016 के अनुमान के अनुसार पूर्व सोवियत गणराज्य अजरबैजान की जीडीपी के बराबर है।"फोर्ब्स इंडिया 2017 के भारत के अमीर लोगों की सूची वाला विशेष संस्करण 3 नवंबर को जारी करेगी। इस सूची में सबसे नया नाम वाडिया समूह के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया (25 वें नंबर पर, 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति) का है। वहीं, 19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के अजीम प्रेमजी की (जो पिछले साल की सूची से दो पायदान की छलांग लगाते हुए भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं) संपत्ति अफगानिस्तान की जीडीपी (4.8 अरब डॉलर) के बराबर है। फोर्ब्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी नोटबंदी और जीएसटी के असर से जूझ रही है। ऐसे में फोर्ब्स इंडिया की इस सूची का विशेष महत्व है, क्योंकि इन लोगों ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए शानदार परिणाम हासिल किए हैं।"इस सूची के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 479 अरब डॉलर है, जो देश के विदेशी मुद्रा भंडार (सितंबर में) 402.5 अरब डॉलर से अधिक है। इस सूची में सबसे नीचे पायदान पर 1.46 अरब की संपत्ति रही, जबकि पिछले साल यह 17 फीसदी कम 1.25 अरब डॉलर थी। वहीं, शीर्ष 100 अमीरों की कुल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD