Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

गूगल ने उर्दू लेखक देसनावी के सम्मान में बनाया डूडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2017

सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को उर्दू भाषा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध अब्दुल कावी देसनावी की 87वीं जयंती के मौके पर उनके सम्मान में डूडल बनाया। डूडल में देसनावी बीच में बैठे कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। सर्च इंजन के शब्द भी उर्दू भाषा की तरह लिखे दिख रहे हैं।भारतीय उर्दू भाषा के लेखक, आलोचक, ग्रंथकार और भाषाविद देसनावी ने उर्दू साहित्य के विकास में मदत्वपूर्ण योगदान दिया।अपने पांच दशकों के साहित्यिक जीवन में उन्होंने कई कथाओं, आत्मकथओं और कविताओं की रचना की। उनकी कुछ महत्वपूर्ण रचनाओं में 'सात तेहरीरें', 'मोटाला-ए-खोतूल', 'गालिब' और साथ ही अल्लामा मुहम्मद इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद पर लेखन शामिल हैं।1930 में बिहार के देसना गांव में जन्मे देसनावी एक विद्वान परिवार से थे।वह बेहद मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि के थे। उनकी प्राथमिक शिक्षा आरा में हुई। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक और परास्नातक किया।उसके बाद वह भोपाल में सैफिया परास्नातक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हुए। उन्हें वहां उर्दू विभाग का प्रमुख बनाया गया। वह कई साहित्यिक और शैक्षणिक संस्थाओं के सदस्य रहे थे।देसनावी का 7 जुलाई, 2011 को भोपाल में निधन हो गया था

 

Tags: GOOGLE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD