Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2017

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर 'असहिष्णुता में वृद्धि' को लेकर हमला बोला और कहा कि लोगों पर भारतीयता के प्रति भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण थोपा जा रहा है और देश की विरासत आज उन हाथों में है, जो 'इतिहास का पुनर्लेखन, झूठ फैलाने और अवैज्ञानिक विचारों' को हम पर थोपने पर उतारू हैं। यहां एक समारोह में एक भाषण में सोनिया गांधी ने कहा, "हमें अंधेरे की उन ताकतों (बुराई की ताकतों) के खिलाफ अविचलित, निडर, और अटल होना चाहिए, जो हमारी जमीन को हड़प लेना चाहते हैं।" समारोह में राष्ट्रीय एकता के लिए 30वें इंदिरा गांधी पुरस्कार से कर्नाटक के संगीतकार टी. एम. कृष्णा को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार उन मूल्यों को मान्यता प्रदान करता है, जिन मूल्यों के लिए एक समय पर वह खड़ी हुई थीं, "जब हमारा देश संकीर्ण राष्ट्रवाद के नाम पर तेजी से बंट रहा था।"कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन उदारवादी भारतीय मूल्यों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में जीया, उसे आज खुलेआम नकारा जा रहा है। यह भाषण उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पढ़ा। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने कृष्णा को प्रदान किया। सोनिया गांधी ने कहा कि जिन भारतीय मूल्यों के लिए इंदिरा गांधी लड़ती रहीं, उन पर 'बढ़ती असहिष्णुता, जिसके आज हम साक्षी हैं' से सवाल उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "भारतीयता का एक दर्शन जो एकतरफा, भेदभावपूर्ण, यहां तक कि विकृत है, उसे हम पर थोपा जा रहा है। देश की विरासत आज उन हाथों में है, जो इतिहास को दोबारा लिखने, झूठ और अवैज्ञानिक विचारों को फैलाने तथा स्वतंत्र सोच का गला घोंटने पर उतारू हैं।"सोनिया गांधी ने कहा कि यह साल इंदिरा गांधी के जन्म का शताब्दी वर्ष है और उनके जीवन का जश्न मनाने और हमारे राष्ट्रपिता द्वारा निर्मित नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका को याद करने का एक अवसर भी है। गांधी ने कहा, "इंदिरा गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए लड़ती रहीं, एक ऐसे भारत के लिए खड़ी हुईं, जिसमें जाति, पंथ, मत एवं क्षेत्र का भेदभाव न हो।"सोनिया गांधी ने कहा कि आपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी को कुछ अंगरक्षक बदलने की सलाह दी गई थी। किंतु उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकतीं।उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने सिद्धांतों के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया, लेकिन भारत और उसके लोगों में अपने विश्वास के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।"

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD