Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया

 

पूर्व सैनिकों पर कार्रवाई मोदी सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक' : टॉम वटक्कन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2017

कांग्रेस ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की शांतिपूर्ण मांग कर रहे सेवानिवृत्त सैनिकों पर पुलिस कार्रवाई की तुलना 'सर्जिकल स्ट्राइक' से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं और दूसरी तरफ सैनिकों को ओआरओपी न देकर 'गंभीर अन्याय' करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वटक्कन ने कहा, "मोदी सरकार का राष्ट्रवाद का मुखौटा एकबार फिर सोमवार को उतर गया, जब सरकार ने दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों, युद्ध लड़ने वालों और उनकी विधवाओं को जंतर मंतर से जबरदस्ती हटाया और उसके बाद गिरफ्तार भी करवाया।"उन्होंने कहा कि ओआरओपी के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का यह 869वां दिन है और सरकार उनकी मांगों को सुनने के बदले उन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर रही है।उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि पुलिस बल का प्रयोग पूर्व सैनिकों के खिलाफ किया गया है। प्रधानमंत्री हमारे सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हैं, लेकिन ओआरओपी न देकर दिवाली के बाद उन्हीं लोगों के साथ अन्याय करते हैं।"वडक्कन ने कहा, "पहले उन्होंने 2015 में उन्हें हटाने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया। उसके बाद एक पूर्व सैनिक को नवंबर 2016 में आत्महत्या करना पड़ा और सरकार अब एनजीटी के आदेश की आड़ में उन पर निशाना साध रही है।"उन्होंने कहा कि जंतर मंतर राष्ट्रीय राजधानी के दिल (कनाट प्लेस) के पास स्थित रणनीतिक जगह है और संसद के पास है। इसकी अपनी एक महत्ता है और यह लोगों की आवाज को ताकत देता है। जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के आम लोगों के अधिकार का हनन है।कांग्रेस नेता ने कहा, "हम यह आशा करते हैं कि देश इसकी समीक्षा करेगा कि जंतर-मंतर का ध्वनि प्रदूषण ज्यादा खतरनाक है या लोकतंत्र और असहमति पर असहिष्णुता बड़ा खतरा है।"उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि पर्यावरण के प्रति चिंताएं दूर करने के लिए लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के मूलभूत सिद्धांतों के साथ संघर्ष की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।"

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD