Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ में 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 16 पिस्टल बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ़ , 31 Oct 2017

उत्तर प्रदेश जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बरामद हथियार निकाय चुनाव में अशांति फैलाने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत माने जाने वाले कुछ लोगों के कहने पर लाए थे। हथियारों की उन लोगों तक सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों से पूछताछ जारी है। हथियार मंगाने वालों में एक ग्राम प्रधान का नाम भी सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहानी ने मंगलवार को बताया कि थानाध्यक्ष सरायमीर व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात करीब 20:30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सरायमीर क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के पास छित्तूपट्टी मुख्यमार्ग फूलपुर-आजमगढ़ के पास घेराबंदी की। वहां पुलिस की असलहा तस्करों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए और मौके चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान तेजप्रताप राय, संतोष यादव, राजेश मिश्रा और चंदौली निवासी माता प्रसाद के रूप में हुई। 

उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से 03 पिस्टल 9एमएम, 13 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुए। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि बरामद असलहा व कारतूस उनसे नगर निकाय चुनाव 2017 में अशांति फैलाने के लिए मंगाया गया था। तस्करों ने बताया कि वे लोग यह असलहा बिहार से लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि तस्करी में क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्ति भी शामिल हैं, जो शस्त्र मंगवाकर आसपास के जनपदों में तस्करी करते हैं। उनमें मुख्य रूप से बरदह थाना क्षेत्र के रामचंद्र सरोज, थाना गंभीरपुर के गांव गोसाई की बाजार के प्रधान लाहौर यादव, लालू यादव उर्फ राहुल यादव और सरायमीर निवासी भानू यादव का नाम सामने आया है। इस सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD