Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

फीफा यू-17 विश्व कप : स्पेन को हरा इंग्लैंड बना सरताज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Oct 2017

इंग्लैंड ने शनिवार को साल्ट लेक स्टेडियम में स्पेन को 5-2 से रौंदकर पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में इंग्लैंड ने पहली बार जगह बनाई थी और पहली बार ही ताज अपने सिर सजाने में कामयाब रहा। वहीं स्पेन चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब से एक बार फिर एक कदम दूर रह गया। स्पेन इससे पहले 1991, 2003 और 2007 में उप विजेता रहा था।वहीं इंग्लैंड ने इस जीत के साथ इसी साल मई में क्रोएशिया में यूरोपीयन अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन द्वारा पेनल्टी शूटआउट में मिली हार का बदला भी ले लिया है। खिताबी भिड़ंत में इंग्लैंड के लिए रिहान ब्रूवेस्टर ने 44 मिनट में, गिब्बस व्हाइट ने 58 में, फिलिप फोडेन ने 69 मिनट में और 84वें मिनट तथा गुएही ने 88वें मिनट में गोल किए। स्पेन के लिए सर्जियो गोमेज ने 10वें और 31वें मिनट में दो गोल किए।इंग्लैंड ने 2-0 से पिछड़ने के बाद गोल्डन बॉल विजेता फोडेन के दम पर शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।स्पेन ने हालांकि अच्छी शुरुआत करते हुए 10नें मिनट में ही बढ़त ले ली थी। स्पेन के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर अबेल रुइज ने गेंद अपने पास ली और तुरंत मिरांडा को पास दिया। मिरांडा ने बॉक्स के सेंटर में गेंद डाली इंग्लैंड के डिफेंडर पांजो ने बचाव करने के प्रयास में गेंद गोमेज तक पहुंचाई जिन्होंने उसे गोलपोस्ट के अंदर डालने में कोई गलती नहीं की।

बढ़त लेने के बाद स्पेन के खिलाड़ी इंग्लैंड पर दबाव बनाने में सफल रहे और इसी कारण 31वें मिनट में स्पेन ने स्कोर 2-0 कर लिया। गुएही ने गेंद पर से नियंत्रण खोया और रुइज ने मौका बनाया। उन्होंने गेंद जेलाबर्ट को दी जिन्होंने गोमेज को गेंद पास की और गोमेज ने अपना दूसरा गोल दागा।2-0 की बढ़त लेने के बाद सब कुछ स्पेन के पक्ष में जाते दिख रहा था लेकिन हुआ इससे उलट। 44वें मिनट में इंग्लैंड ने स्पेन पर अपना पहला गोल दागा। सेसेग्नोन ने बॉक्स के सेंटर में गेंद डाली और गोल्डन बूट का अवार्ड जीतने वाले ब्रूेवस्टर ने हेडर उसे नेट में डालते हुए अपनी टीम का खाता खोला। पहले हाफ का अंत स्पेन ने 2-1 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में इंग्लैंड बराबरी की कोशिश में था जिसमें 58वें मिनट में उसे सफलता मिली। गिब्स व्हाइट ने गोल मारते हुए इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया। इसके 11 मिनट बाद फोडेन ने इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। जॉर्ज मैक्इचरा ने मिडफील्ड में गेंद को हडसन के पास पहुंचाया जिन्होंने क्रास किक मारते हुए फोडेन को पास दिया। फोडेन ने मैच का स्टार बनने का मौका नहीं गंवाया और गेंद को नेट में टाल दिया। 84वें मिनट में गुएही ने स्पेनिश डिफेंस को छकाते हुए स्पेन की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया। मैच खत्म होने की कगार पर था और इसी बीच 88वें मिनट में फोडेन ने अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल मारते हुए इंग्लैंड को 5-2 से आगे कर दिया। इस बढ़त को कम भी कर स्पेन के लिए मुमकिन नहीं था और इस तरह इंग्लैंड ने अंडर-17 विश्व कप का बादशाह बना। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD