Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

अंडर-20 विश्व कप के मेजबान पर फैसला 2018 में : फीफा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Oct 2017

भारत को अगले साल पता चलेगा कि फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी उसे मिलेगी या नहीं। फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो ने शुक्रवार को कहा कि अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला 2018 में लिया जाएगा। इंफैनटिनो ने यह बयान शुक्रवार को फीफा परिषद की बैठक के बाद दिया।फीफा अध्यक्ष ने कहा, "एशिया में दो विश्व कप हुए हैं। दक्षिण कोरिया में अंडर-20 विश्व कप का सफल आयोजन किया गया था और अंडर-17 विश्व कप का भी आयोजन भारत में सफल रहा है। हमें अब 2019 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी के लिए कई देशों से काफी दरख्वास्त आ रही हैं।"इंफैनटिनो ने कहा, "इस पर फीफा प्रशासन फैसला लेगा और 2019 के मामले में परिषद के सामने अपना फैसला रखेगा। 2019 के बाद हो सकता है कि हम अपने टूर्नामेंट के प्रारूप को ही बदल दें। इसके बाद यह काफी देशों के लिए रोचक हो जाएगा।"भारत ने 2019 में होने वाले अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वह इस समय अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। यह पहला मौका है जब भारत फीफा के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। फीफा मार्च-2018 में अंडर-20 विश्व कप के मेजबान देश की घोषणा कर सकता है। फीफा अध्यक्ष से जब पूछा गया कि अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी, जहां दर्शकों की संख्या विश्व रिकार्ड बनने की तरफ है, के बाद भारत को एक और विश्व कप की मेजबानी मिलने की संभावनाएं क्या ज्यादा हैं? इस पर इंफैनटिनो ने कहा, "मैं नहीं जानता। हां निश्चित तौर पर यह एक मुद्दा है जिस पर ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, अन्य मुद्दे भी हैं।"उन्होंने कहा, "हम अगले साल की शुरुआत में 2019 अंडर 20 विश्वकप को लेकर फैसला ले सकते हैं और इसके बाद 2020 तथा अक्टूबर 2018 में बाकी फैसले लेंगे।"इंफैनटिनो का कहना है कि भारत में फुटबाल का जुनून शानदार है और इससे सिर्फ इस देश को ही फायदा नहीं होगा बल्कि अगर भारत में फुटबाल का विकास होता है तो पूरे विश्व को फायदा होगा। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ विश्व कप के आयोजन की बात नहीं है। यह अपनी छाप छोड़ने और हर भारतीय में फुटबाल की संस्कृति को विकसित करने की बात है।"फीफा अध्यक्ष ने कहा, "हमने देखा, जब सेमीफाइनल गुवाहाटी से कोलकाता स्थानांतरित किया गया तब टिकट सिस्टम खराब हो गया था क्योंकि हमारे पास टिकट के हजारों हजार आग्रह थे। ऐसे में आपको जुनून देखने को मिलता है, यही असली जुनून है।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD