Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

जर्जर हुई कानून व्यवस्था के बारे में कैप्टन सरकार भी सुखबीर बादल वाला डायलॉग रटने लगी -अमन अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 23 Oct 2017

पंजाब की जर्जर हुई कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की बजाए कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने भी वही फार्मूला  अपना लिया है, जिसके साथ अकाली-भाजपा सरकार में गृह मंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल समय निकाल रहे थे।‘आप‘ द्वारा जारी प्रैस बयान में पार्टी के सह-प्रधान और विधायक अमन अरोड़ा ने लुधियाना में  आर.एस.एस नेता रवीन्द्र गोसाईं की दिन दिहाड़े हुए कत्ल के पीछे डी.जी.पी. पंजाब की ओर से विदेशी ताकतों का हाथ होने संबंधी संदेह जाहिर किए जाने को गैर-जिम्मेवार टिप्पणी करार दिया। अमन अरोड़ा ने कहा  कि यह पूरी तरह पंजाब पुलिस और खुफिया नैटवर्क की असफलता का परिणाम है, जिस कारण अपराधी तत्व दिन दिहाड़े एक ही तरीके के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पंजाब पुलिस  कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही करती है। आखिरकार विदेशी ताकतों के हाथ होने की संदेह प्रकट कर गोगलूओं से मिट्टी झाड़ दी जाती है। बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बहबल कलां में हुए  गोली कांड से लेकर जालंधर में आर.एस.एस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या पर, उस समय उप मुख्य मंत्री और गृह मंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल भी विदेशी ताकतों का हाथ होने की ब्यानबाजी कर समय  को निकालते रहे, बिल्कुल वही डायलॉग कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने पकड़ लिया है, जिस में खुद कैप्टन अमरिन्दर सिंह गृह मंत्री हैं।अमन अरोड़ा ने स्पष्ट करते कहा कि इस बात से कतई इन्कार नहीं किया  जा सकता कि देश-विदेश में बैठे बुरे अनसर पंजाब की अमन-शान्ति को भंग करने की फिराक में नहीं रहते, परंतु सवाल यह उठता है कि राज्य की कानून व्यवस्था इतनी दयनीय हो चुकी है कि अपराधी तत्व  अपनी किसी भी साजिश को बड़ी ही आसानी के साथ अंजाम देकर घटना स्थल से आसानी से फरार हो निकल जाता हैं। नतीजे के तौर पर पंजाब में अपराधिक अनसरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं, हर रोज  कत्लेआम हो रहे है। बैंकों और एटीएम लूटे जा रहे हैं। सरेआम डकैतियां-चोरीयां हो रही हैं। इस लिए बतौर गृह मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सीधे तौर पर जिम्मेदार और जवाबदेह बनती हैं।इसके साथ ही अमन  अरोड़ा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के ब्यानों में यही भी झलकता है कि गृह मंत्रालय कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बस की बात नहीं। इस लिए जब नवजोत सिंह सिद्धू एक महीने में पंजाब की कानून  व्यवस्था दरुस्त करने दावा कर रहे हैं तो मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को चाहिए कि वह बतौर गृह मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को परख कर देख लें।

 

Tags: AMAN ARORA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD