Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

छग : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फूंके 5 वाहन, सड़क काटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दंतेवाड़ा/कांकेर , 21 Oct 2017

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के कमालूर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने आग लगा दी। यह घटना शुक्रवार की रात 8 बजे की बताई जाती है। शनिवार को नक्सलियों ने कटेकल्याण-मरजूम मार्ग को दिनदहाड़े खोदना शुरू कर दिया। सुरक्षा बल को आते देख भाग रहे नक्सलियों में से एक अपने ही लगाए स्पाइक होल में फंसकर घायल हो गया। उधर, कांकेर में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर रावघाट रेल परियोजना का विरोध किया है। पुलिस ने मौके से पोस्टर बरामद किया है। बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि कामलूर रेलवे स्टेशन पर जलाए गए वाहनों में चार टिप्पर और एक पोकलेन शामिल थे। यहां रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही भांसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को देखते हुए विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली पैसेंजर को दंतेवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर रात में चलने वाली गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण में लगे मजदूरों और ग्रामीणों में घटना के बाद से लेकर दहशत का माहौल है।कटेकल्याण-मारजूम मार्ग को बीच से खोदे जाने की पुष्टि करते हुए आईजी सिन्हा ने कहा कि पुलिस पार्टी जैसे ही कटेकल्याण से पचेर्ली मार्ग की तरफ घुसी। रास्ते में लगे नक्सलियों के संतरियों ने सड़क खोद रहे साथियों को चौकन्ना करने के लिए फटाखे फोड़ने शुरू कर दिया।पुलिस पार्टी को रोकने के लिए नक्सलियों ने रास्ते मे बिजली के पोल भी डाल रखे थे। पोल को हटाते हुए जब तक फोर्स पहुंची, नक्सली सड़क खोदने के समान रापा, तगाड़ी, गैती, सब्बल, छोड़कर जंगलों में भाग गए। छोड़े हुए समान में लकड़ी का बेलचा भी मिला है।ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस पार्टी के अचानक धावा बोलने से घबराए नक्सली अपने ही स्पाइक होल में जा फंसे। इसमें एक नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। नक्सलियों ने अंतागढ़ थाना इलाके के पडरगांव रेल लाइन के पास बैनर-पोस्टर लगाकर रावघाट रेल परियोजना का विरोध किया है।नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि रेल लाइन बिछाने के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ों की कटाई तुरंत रोक देनी चाहिए और तुरंत रेलपरियोजना को बंद कर देना चाहिए। सूचना मिलने के बाद फोर्स मौके पर पहुंची और जवानों ने पोस्टर-बैनर जब्त कर लिए। उन पर रावघाट, एरिया कमेटी का नाम लिखा है।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD