Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का कानून एवं व्यवस्था में सुधार का दावा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 19 Oct 2017

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि विद्रोह प्रभावित राज्य में छह महीने पहले सत्ता संभालने वाली भाजपा सरकार ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने मणिपुर के पहले पुलिस बल के 125 वर्ष पूरे होने पर हुए एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।सिंह ने अपने पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी रखा है। उन्होंने कहा, "लोगों और पुलिस को राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है। अब बड़ी संख्या में लोग मुझसे पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल भेजने का अनुरोध कर रहे हैं जो एक स्वागत योग्य संकेत है।"उन्होंने कहा कि अब किसी विश्वास की कमी नहीं है और सभी वर्गों के लोग समाज विरोधी तत्वों की गिरफ्तारी कराने के लिए उनसे जुड़ी जानकारी देने के लिए आगे आ रहे हैं।सिंह ने कहा, "पिछले तीन महीनों के दौरान भीड़ द्वारा किए जाने वाले अपराधों पर लगाम लगाई गई है। लोग मामलों को पुलिस को सौंप रहे हैं जिससे यह दिखता है कि लोगों की मानसिकता बदल गई है।"मुख्यमंत्री ने कहा, "मणिपुर कोई नवनिर्मित राज्य नहीं है। इसका दो हजार से अधिक वर्षों का एक लिखित इतिहास अस्तित्व में है। वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता है कि इसे बचाने के लिए किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"

 

Tags: Biren Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD