Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मोदी की चार्टर्ड हवाई यात्राओं की खर्च की जानकारी दें : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2017

कांग्रेस ने बुधवार को वर्ष 2003 से 2007 के दौरान नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भारत और भारत से बाहर 100 से ज्यादा चार्टर्ड विमान यात्राओं का खर्च वहन करने वाले की जानकारी मांगी है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इन हवाई यात्राओं का खर्च 16.56 करोड़ था।सिंघवी ने कहा, "पूरा भारत जानना चाहता है, हम जानना चाहते हैं, मोदी की इन विमान यात्राओं के लिए किसने खर्च उठाया। इस संबंध में वर्ष 2007 में किए गए आरटीआई पूछताछ से कुछ भी जानकारी नहीं मिली।"सिंघवी ने हथियार विक्रेता संजय भंडारी मामले में राबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद के बारे में सरकार द्वारा लीक मेल से कुछ भी साबित नहीं होता है, जबकि मोदी की यात्राओं की जानकारी आधिकारिक रूप से आरटीआई द्वारा मांगी गई थी।सिंघवी ने उस दौरान की आरटीआई की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी ने कुछ जाने-माने उद्योगपतियों और व्यापार प्रमुखों के साथ 1 जुलाई 2007 को स्विट्जरलैंड की यात्रा, 16 जून 2007 को दक्षिण कोरिया की यात्रा, 15 अप्रैल 2007 को जापान की यात्रा, 1 नवंबर 2006 को चीन की यात्रा की।उन्होंने भंडारी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू की एक साथ तस्वीर को हवा में लहराते हुए आरोप लगाया कि वह (भंडारी) भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का निकट सहयोगी है।कांग्रेस नेता ने मांग करते हुए कहा कि कैसे दिसंबर 2016 में भंडारी को विदेश जाने दिया गया जबकि उसी वर्ष भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट कथित रूप से जब्त कर लिया था।उन्होंने कहा, "किसने विजय माल्या जैसे ही भंडारी को देश से भगाने में मदद की? 2016 में हमारी सरकार नहीं थी।"भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस से राबर्ट वाड्रा और हथियार विक्रेता संजय भंडारी के बीच संबंध को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की थी।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD