Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राजनाथ सिंह ने जोधपुर में आईबी के पश्‍चिमी जोन क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर (राजस्थान) , 16 Oct 2017

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राजस्थान के जोधपुर में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पश्‍चिमी जोन क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री पी.पी. चौधरी, राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खिमसर, राजस्थान सरकार में सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री श्री सुरेंद्र गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य राज्य पुलिस की विशेष शाखाओं को सुदृढ़ करना और प्रोफेशनल दृष्टि से सशक्त बनाना है। पश्चिमी जोन में अनेक राज्य यथा मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।इस केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र पश्चिमी क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों के प्रोफेशनल एवं स्वभावजन्य कौशल को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खुफिया ब्यूरो आतंकवाद, अलगाववाद और वामपंथी उग्रवाद की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने सीमित संसाधन उपलब्ध होने पर भी अपने कर्तव्यों का उल्लेखनीय ढंग से निर्वहन करने के लिए आईबी के अधिकारियों की सराहना की।

 

Tags: RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD