Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा कांग्रेस अध्यक्ष बन भी नहीं सकता : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Oct 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर सोमवार को कहा कि कांग्रेस में यही सिद्धांत है। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता। राहुल बिना अध्यक्ष के भी आज पार्टी के सर्वेसर्वा हैं। यह सब कहकर नीतीश ने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है।पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में जाने से पूर्व तैयारी करने के लिए स्वतंत्र हैं। वर्ष 2019 में जनता फैसला करेगी। राहुल अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो यह अच्छी बात है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिए जाने के एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मांग काफी पुरानी है। संसद में भी हम इसे उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस बारे में अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। केंद्र सरकार चाहे तो पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे या नहीं दें, यह उनके हाथ में है।"नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा का संचालन राज्य सरकार के हाथों में देने की वकालत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकती, उसके अपने दायरे हैं। उन्होंने कहा, "उच्च शिक्षा में राज्यों के पास सीमित अधिकार हैं। इसे बदलने की जरूरत है और केंद्र सरकार को इस विषय में राज्य सरकार की क्षमता निर्धारित करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल ही है। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र विलंब से चलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सत्र पीछे होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।नीतीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है और यह सबको मिलकर करना होगा।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD