Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

अंधी कांग्रेस को विकास नहीं दिखता : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भरूच/भोपाल , 15 Oct 2017

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विपक्षी पार्टी को 'अंधी' कहा। उन्होंने गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में गुजरात गौरव यात्रा में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के गृहराज्य में अपनी शैली के उलट कांग्रेस पर बिफरते हुए उन्होंने कहा कि 'अंधी कांग्रेस को विकास नहीं दिखता।' भाजपा के मध्यप्रदेश कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अंकलेश्वर की जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, "नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने अभूतपूर्व विकास किया है। घोटाले करने वाली कांग्रेस को विकास नहीं दिखेगा। विकास देखने के लिए आंखें चाहिए। अंधों को विकास नहीं दिखता, विकास देखने के लिए केवल आंख नहीं, बुद्धि भी चाहिए, सोच-समझ भी चाहिए।"उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि गुजरात को बदनाम करने वालों और गुजरात के विकास का मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखाएं। गुजरात को बदनाम करने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान विकास के मॉडल की आलोचना करते हुए कहा था कि 'मोदीजी ने एक साथ इतने झूठ बोले कि राज्य में विकास पागल हो गया।' पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था, "राहुल इटली का चश्मा लगाते हैं, इसलिए उन्हें विकास नहीं दिखता।" इन दिनों 'विकास पागल हो गया' हैशटैग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड्र कर रहा है।कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए शिवराज ने कहा, "यदि जम्मू-कश्मीर का मामला पं़ जवाहरलाल नेहरू ने सरदार पटेल को दे दिया होता तो आज जम्मू-कश्मीर की समस्या नहीं रहती।" उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती पर तीन महापुरुषों ने जन्म लिया है। 

वे हैं महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और नरेंद्र मोदी। महात्मा गांधी केवल गुजरात के नहीं, पूरी दुनिया के गौरव हैं। यदि वल्लभभाई पटेल न होते तो भारत का यह स्वरूप भी नहीं होता जो आज है। नरेंद्र मोदी गुजरात ही नहीं, भारत का गौरव विश्व में बढ़ा रहे हैं।शिवराज ने कहा कि गुजरात में कपास का उत्पादन चार गुना बढ़ गया है। मूंगफली का उत्पादन दोगुना हो गया है। फलों का उत्पादन चार गुना हो गया है। सब्जियों का उत्पादन छह गुना हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन की तुलना में 6000 मिल्क को-अपरेटिव सोसायटी अधिक कार्य कर रही हैं। भाजपा के कार्यकाल में 50 नई यूनिर्वसिटी खुली हैं। कांग्रेस शासन में सिर्फ सात यूनिवर्सिटी होती थी। इंजीनियरिंग कलेजों में आज डेढ़ लाख सीटें हैं, जो पहले सिर्फ 8 हजार थीं। दो दशकों में गुजरात का बजट बढ़कर पौने दो लाख करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 1995-96 में गुजरात में प्रति व्यक्ति आय साढ़े तेरह हजार रुपये थी, जो आज 10 गुना बढ़ गई है। शिवराज ने कहा कि आदर्श सोसायटी घोटाला, कोयला घोटाला, कोयले की दलाली समरीन घोटाला, टूजी घोटाला और जीजाजी घोटाला करने वाली कांग्रेस विकास नहीं देख सकती। कांग्रेस ने हिंदुस्तान को बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस के समय गुजरात में केवल घोटाले होते थे। बिजली, पानी, सड़क, खेती सबकी बहुत खराब हालत थी। सिर्फ दंगे होते थे और कर्फ्यू में समय बीतता था। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज गुजरात शांति का टापू बन गया है। विकास का मॉडल बन गया है। कई राज्य गुजरात के विकास से प्रेरित हो रहे हैं। मोदी जैसा प्रधानमंत्री इसके पहले देश में नहीं हुआ। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का मान-सम्मान है।" 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD