Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पाकिस्तान संग बेहतर संबंध विकसित कर रहा अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 14 Oct 2017

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान और उसके नेताओं के साथ काफी बेहतर संबंध विकसित कर रहा है। ट्रंप की यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा एक अमेरिकी-कनाडाई जोड़े और उनके तीन बच्चों को हक्कानी नेटवर्क के चंगुल से छुड़ाने में मदद करने के बाद आई है। ट्रंप ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान और उसके नेताओं के साथ एक बेहतर संबंध बनाने की शुरुआत हो रही है। मैं कई मोर्चो पर मदद करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।" 

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान कई सालों से अमेरिका से जबरदस्त फायदा उठाता रहा है, लेकिन अब एक असली रिश्ते की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से अमेरिका का सम्मान करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने 12 अक्टूबर को कनाडा के नागरिक जोशुआ बॉयल, उनकी पत्नी कैटलन कोलमैन (अमेरिकी नागरिक) और तीन बच्चों को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाया था। साल 2012 में अफगानिस्तान में इस जोड़े का अपहरण हुआ था। इससे पहले ट्रंप ने आतंकवादी समूहों को लगातार समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी और ऐसा करते रहने पर उसे (पाकिस्तान) अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा कि इस दंपति की रिहाई अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों के लिए एक सकारात्मक क्षण है। 

 

Tags: Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD