Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मेट्रो किराया वृद्धि के खिलाफ स्वराज इंडिया का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Oct 2017

 'झूठा ड्रामा बंद करो, बढ़ा किराया वापस लो।' इस मांग के साथ स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं ने यहां विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कीर्ति नगर, सीलमपुर, साकेत, न्यू अशोक नगर, पीरागढ़ी, जनकपुरी वेस्ट जैसे दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर बढ़े हुए किराये के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। पार्टी ने लोगों को बताया कि क्यों छह महीने के अंदर दोबारा किराया बढ़ाना जायज नहीं है। साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खुद किराया बढ़ाने के बाद अब किये जा रहे विरोध के नाटक को भी स्वराज इंडिया ने उजागर किया।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम और उपाध्यक्ष वीणा आनंद ने कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी उपाध्यक्ष कर्नल पी के अहलावत ने जनकपुरी वेस्ट और महासचिव नवनीत तिवारी ने सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर किराया वृद्धि का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान स्वराज इंडिया टीम की कई ऐसे सवारियों से बातचीत हुई जो रोजाना मेट्रो में सफर करते रहे हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट पता चला कि दिल्ली के आम लोग, महिलाएं और छात्र मात्र छह महीने के अंदर दूसरी बार किराया बढ़ाने से नाखुश हैं। दिल्लीवालों का मानना है कि किराये में नाजायज वृद्धि का महंगाई के इस दौर में उनकी जेब पर भारी असर पड़ेगा। अधिकतर महिलाओं का कहना था कि मेट्रो उनके लिए दिल्ली में एकमात्र सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन है लेकिन इस कदर किराया बढ़ने से उन्हें मजबूरन इसमें सफर कम करना पड़ सकता है।दिल्ली के मेट्रो सवारियों से हुए संवाद से यह पता चला कि किराया वृद्धि लागू होने के बाद कई लोग वैकल्पिक परिवहन की तरफ जा सकते हैं। ज्ञात हो कि पिछली बार जब 10 मई को किराया बढ़ाया गया था तब भी मेट्रो सवारियों की संख्या में रोजाना डेढ़ लाख की कमी आ गयी थी। 10 अक्टूबर को हुई बढ़ोत्तरी के बाद सवारियों की संख्या में और भी कमी आएगी।स्वराज इंडिया के प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने मांग किया कि मेट्रो के बढ़े हुए किराये तुरंत वापस लिए जाएं। अनुपम ने सवाल किया कि अगर आप और भाजपा दोनों ही किराये का विरोध कर रही थी तो मेट्रो का किराया आखिर बढ़ाया किसने? ये तो दिल्लीवालों को बड़ी बेशर्मी से धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किराया वृद्धि के खिलाफ 'सत्याग्रह' कर रही है लेकिन उनके आग्रह में तो 'सत्य' ही गायब है।अनुपम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की सड़कों पर लग रही भारी जाम और वायु प्रदूषण से परेशान दिल्लीवालों के हित में है कि बढ़ा किराया वापस हो। यदि इसके बाद भी किराये में वृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो स्वराज इंडिया इस गंभीर मुद्दे पर आंदोलन को और तेज करेगा।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD