Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सपा के पास खोने को कुछ नहीं, अब तो सिर्फ पाना ही पाना है : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Oct 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार सिर्फ बातों में विकास कर रही है। प्रदेश सरकार उनके (सपा) द्वारा कराए गए कार्यो को अपना बताने में जुटी है। अखिलेश ने यह भी कहा कि अब सपा के पास खोने को कुछ नहीं है, समाजवादी पार्टी को अब तो सिर्फ पाना ही पाना है।डॉ. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को लोहिया ट्रस्ट में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पित करने के बाद पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "योगी सरकार सिर्फ बातों में विकास कर रही है। हमारे समय के कामों को अपना बता रही है। इतना ही नहीं, अब तो यहां जो भी उद्घाटन हो रहा है, उसमें से हमारे नाम का शिलापट भी हटाया जा रहा है।"उन्होंने कहा, "भाजपा के लोग छोटे दिल के लोग हैं। हमने लोहिया ग्रामीण बसें दी थीं। इन लोगों ने उसका रंग ही बदल दिया। हमारे समय की बसों में रंग पुता लिया।"अयोध्या में रामायण सर्किट में शिलापट लगाने को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि भाजपा अगर हमारे पत्थर हटाएगी तो हम सरकार हटा देंगे।प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा, "अब तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि उप्र की पुलिस भ्रष्टाचार कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में अन्याय बढ़ा है। सरकार ने एंटी रोमियो दल बनाया। इसके बाद जब लोग पकड़े गए तो वह भाजपा के ही कार्यकर्ता थे। इसके बाद एंटी रोमियो दल को भंग कर दिया गया।"अखिलेश ने कहा, "वहां पर उनका तीर निशाने पर नहीं गया, वहीं गिर गया। लगता है कि अब उनका हर निशाना चूकने वाला है। जो आंखों को देखने पर अच्छा लगे वो ही सही मायने में विकास है। अब हमको 2019 की तैयारी करनी है और 2022 की भी है। अब हमारे पास खोने को कुछ नहीं है, सपा को अब तो सिर्फ पाना ही पाना है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD