Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा विधायक दिल्ली विधानसभा से बाहर किए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2017

 प्रस्तावित मेट्रो किराया वृद्धि पर दिल्ली विधानसभा में एक चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दो विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया और भाजपा के अन्य दो सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रस्तावित मेट्रो किराया वृद्धि पर एक प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा के दौरान लगातार व्यवधान पैदा कर रहे मजिंदर सिंह सिरसा और ओम प्रकाश शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया।इसके बाद दो अन्य भाजपा विधायक जगदीश प्रधान और विजेंद्र गुप्ता सदन से बहिर्गमन कर गए।आम आदमी पार्टी(आप) की सरकार 10 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी) के किराया वृद्धि प्रस्ताव का लगातार विरोध कर रही है। डीएमआरसी इस वर्ष मई के बाद दूसरी बार मेट्रो का किराया बढ़ा रही है।परिवहन मंत्री गहलोत ने इस संबंध में बुधवार को प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें शहरी विकास मंत्रालय से प्रस्तावित 'गैरकानूनी एवं जनविरोधी किराया वृद्धि' के खिलाफ 'त्वरित एवं तत्कालिक हस्तक्षेप' करने की मांग की गई थी। उन्होंने प्रस्ताव में लोगों के हितों एवं पर्यावरण पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने का भी हवाला दिया था।चारों भाजपा विधायक पिछले सप्ताह सदन में मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा विधायकों पर की गई एक टिपण्णी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार व्यवधान पैदा कर रहे थे।विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहकर दोनों विधायकों को सदन से बाहर कर दिया कि इस प्रस्ताव पर चर्चा कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि मंगलवार से ही किराए में वृद्धि हो रही है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD