Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा को रोकने का दम सिर्फ उप्र और समाजवादी पार्टी में : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 05 Oct 2017

 समाजवादी पार्टी (सपा) के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने ताजनगरी आगरा में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने नोटबंदी, जीएसटी, ताजमहल, किसान और महापुरुषों की जयंती पर अवकाश रद्द किए जाने सहित अन्य विषयों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने का दम सिर्फ समाजवादी पार्टी में है।तारघर मैदान में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश ने कहा, "भाजपा ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में बदलाव की बात कही थी, लेकिन इससे तो हालात और बिगड़ गए हैं। नोटबंदी से कारोबार धीमा हुआ और जीएसटी लागू होने के बाद से कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है।"सपा अध्यक्ष ने कहा, "देश में भाजपा को रोकने का दम सिर्फ उत्तर प्रदेश और सपा में है। भाजपा को रोकने के लिए रणनीति बनाकर काम करना होगा। सरकार के अन्याय को हमें रोकना है। आने वाले समय में कोई बड़ी रैली करनी पड़ी तो हम करेंगे। केंद्र सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग परेशान है। इसकी नीतियों से पूरे देश में किसान बर्बाद हो चुका है। इस पार्टी ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ बेहद गंदा मजाक किया है।" अखिलेश ने कहा, "देश का विकास उप्र से ही होता है। उप्र को खराब कर दिया गया है, इसे दोबारा ठीक करना होगा। हमें यकीन है कि जनता फिर से हमें सत्ता में लाएगी। मौका मिलेगा तो अबकी बार लखनऊ एक्सप्रेस-वे को प्रदेश के दूसरे कोने तक पहुंचा देंगे।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा सिर्फ जांच की बात करती है, इनके पास विकास के नाम पर कुछ नहीं है। जो पैसा था, उन्होंने कर्जमाफी के नाम पर खर्च कर दिया, बावजूद इसके आज किसान कर्ज में डूबा है।"अखिलेश ने एक बात फिर दोहराई और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे याद रखें कि चुनाव से पहले भाजपा फिर से जनता को बहका सकती है।भाजपा पर सही तरह से इतिहास न पढ़ने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा पहले एक्सप्रेस-वे से नफरत करती थी, अब ताजमहल से करती है। वे ताजमहल को वरीयता देना ही भूल गए। अखिलेश ने महापुरुषों की जयंती पर वर्तमान सरकार द्वारा अवकाश रद्द किए जाने को समाज और महापुरुषों का अपमान बताया और कहा कि सत्ता में दोबारा आने पर ऐसे सभी महापुरुषों की जयंती पर रद्द अवकाश बहाल किए जाएंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD