Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

उदासीनता से आत्महंतक निष्क्रियता बढ़ी : कैलाश सत्यार्थी

कैलाश सत्यार्थी
कैलाश सत्यार्थी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 05 Oct 2017

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने यहां गुरुवार को कहा कि हम उदासीन हो गए हैं, इसलिए हमारे अंदर आत्महंतक निष्क्रियता (सुसाइडल पैसिविटी) बढ़ती जा रही है। पड़ोस में आग लगने के बाद भी हम यह सोचकर निष्क्रिय बने रहते हैं कि आग हमारे घर में नहीं लगी है, और यह प्रवृत्ति हमें समाप्त किए जा रही है। भारत-यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के सांची स्थित बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए सत्यार्थी ने कहा, "आत्मशक्ति, नैतिकता और सच्चाई का बल संख्या बल से ज्यादा ताकतवर होता है और सांची विश्वविद्यालय भारत की आत्मा को जागृत कर रहा है।"सत्यार्थी ने 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में करुणा, दया और बालक' विषय पर बोलते हुए कहा, "अनैतिकता और यौन हिंसा की बढ़ती महामारी देश के सामाजिक मूल्यों को खोखला कर रही है, जिसके खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है।"भारत यात्रा के उद्देश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमें डर छोड़कर अभय बनना होगा और इसीलिए उन्होंने बच्चों, लड़कियों और अबलाओं की सुरक्षा के लिए संपूर्ण महायुद्ध छेड़ा है।"समाज के वर्तमान हालात का जिक्र करते हुए सत्यार्थी ने कहा, "हम उदासीन हो गए हैं, जिस वजह से हमारे अंदर आत्महंतक निष्क्रियता (सुसाइडल पैविटी) बढ़ती जा रही है। पड़ोस में आग लगने के बाद भी हम ये सोचकर निष्क्रिय बने रहते हैं कि आग हमारे घर में नहीं लगी है और यह प्रवृत्ति हमें समाप्त किए जा रही है।"वेद और पुराणों का हवाला देते हुए सत्यार्थी ने कहा, "परहित और परपीड़ा को सबसे बड़ा धर्म कहा गया है और इसीलिए मानव कल्याण और भय के खिलाफ खड़े होना सबसे बड़ा धर्मयुद्ध है।"कार्यक्रम के अध्यक्ष और विवि के कुलपति प्रो. य™ोश्वर शास्त्री ने सत्यार्थी का स्वागत करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का राष्ट्र संत करार दिया। शांति, करुणा, मैत्री और राष्ट्र निर्माण का संदेश बुद्ध ने भी दिया था और उनके पदचिन्हों पर चलकर सत्यार्थी राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं।कार्यक्रम में एडीजी और कुलसचिव राजेश गुप्ता एवं विवि की डीन सुनंदा शास्त्री भी मौजूद रही। आभार प्रो नवीन मेहता ने व्यक्त किया। 

 

Tags: Kailash Satyarthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD