Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

उप्र : मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 बदमाश व सिपाही घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 05 Oct 2017

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की पुलिस ने बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने गुरुवार को बताया, "बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के धौलाकुआं के पास कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच कुछ संदिग्ध बाइक पर आए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह फायरिंग कर भागने लगे।"एसएसपी ने बताया, "बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी बबलू घायल हो गया, जिसके बाद फतेहपुर थाना, बेहट और स्वाट टीम ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश जाफर उर्फ राजा और महजुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें दो अन्य बदमाशों प्राण उर्फ छोटा और परवेज के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।"बबलू ने कहा कि पुलिस ने दोनों बदमाशों व पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर हैं। इन लोगों ने हाल ही में बिहारीगढ़ और नागल थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD