Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बिहार : मुसलमान करते है दुर्गा पूजा समिति का प्रबंधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Sep 2017

 बिहार में मुसलमानों का एक समूह सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। यह समूह एक मंदिर की दुर्गा पूजा समिति का प्रबंधन करता है और इस त्योहार को एक अलग तरीके से मनाने में हिंदुओं की मदद करता आ रहा है। बिहार के बेगूसराय जिले में एक मंदिर की दुर्गा पूजा समिति को मुस्लिम लोगों द्वारा चलाया जाता है, जहां वे हिंदुओं के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं। किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा पूजा समिति पिछले 97 वर्षो से इस त्योहार का प्रबंध करती आ रही है। समिति में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। पटना से 150 किलोमीटर दूर बेगूसराय के मध्य स्थित देवी दुर्गा के इस मंदिर में यह समिति अनुष्ठान, पूजा आयोजित करने और श्रद्धालुओं को संभालने काम करती है। किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गोयनका ने कहा,"24 सदस्यों की इस समिति में 17 मुस्लिम और सात हिंदू सदस्य हैं। यह बिहार में अपने आप में अनूठी दुर्गा पूजा समिति है, जो दुर्गा पूजा को बड़े धूमधाम से मनाती है।"समिति के दूसरे सदस्य मुन्ना गोयनका ने कहा, "हम मुस्लिम लोगों के समर्थन के बिना इस त्योहार को इतने बड़े तरीके से मनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।" समिति के मुस्लिम सदस्य हिंदुओं के साथ न केवल सजावट का काम देखते हैं, बल्कि मंदिर परिसर की सफाई, प्रसाद बांटने के साथ ही दूसरे अनुष्ठानों में भी हाथ बंटाते हैं। समिति के मुस्लिम सदस्य अनवर का कहना है, "हम हिंदू भाइयों को त्याहोर मनाने में मदद करते हैं। दरअसल हम अपने पूर्वजों की परंपरा के मुताबिक साथ चल रहे हैं।"उन्होंने कहा, "यह इस्लाम द्वारा सहिष्णुता का प्रसार है, जिसके तहत हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।"करीब 500 से ज्यादा मुस्लिम कारीगरों ने गया, पटना, मुज्जफरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी, नालंदा, भोजपुर, और दूसरे जिलों में दुर्गा पूजा के लिए विभिन्न मंदिरों और दूसरे जगहों पर प्रतिकृतियों को अंतिम रूप दिया है। पटना में कई मुस्लिम युवकों और व्यापारी भी दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कइयों ने सामुदायिक प्रार्थना के लिए दान भी दिया है, जबकि कुछ सब्जीबाग, कुंकुन सिंह लेन और रमना रोड जैसे मुस्लिम-बहुल इलाकों में पंडाल लगाने में मदद कर रहे हैं।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD