शो 'गट्स एंड ग्लोरी-एंथोलॉजी' में वृत्तचित्रों के जरिए दुनिया के कुछ सर्वाधिक घातक युद्ध क्षेत्रों के बारे में बताया जाएगा।एक बयान के मुताबिक, चैनल हिस्ट्री टीवी18 रविवार से छोटे पर्दे पर वृत्तचित्रों का प्रसारण करेगा। छह एपिसोड वाले शो में हर एपसिोड एक घंटे का होगा और हर शीर्षक पर दो एपिसोड होंगे। एपिसोड 'स्निपर : डेडलियेस्ट मिशन' में वियतनाम वियतनाम के घातक जंगलों और इराक के खूनी युद्ध क्षेत्रों, अलास्का के खतरनाक जंगलों को दिखाया जाएगा, जबकि 'स्निपर : इनटू द किल जोन' में साहसिक कार्यो व अचूक निशानों को दर्शाया जाएगा।