Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गुरदासपुर उपचुनाव : जाखड़, सलारिया ने नामांकन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Sep 2017

गुरदासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ और भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने के लिए जाखड़ के साथ आए नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह बाजवा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब के शीर्ष कांग्रेस नेता जाखड़ के साथ नामांकन के दौरान मौजूद रहे। बाजवा ने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन तीन बार के सांसद विनोद खन्ना को हराकर इस सीट का प्रतिनिधित्व 2009 से 2014 तक किया था। खन्ना ने 2014 में यह सीट पर से जीत हासिल कर ली। विनोद खन्ना का अप्रैल में निधन हो जाने से इस उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।बाजवा मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहे हैं। वह गुरदासपुर जिले से हैं। उनकी विधायक पत्नी चरणजीत कौर बाजवा भी नामांकन के दौरान अनुपस्थित रहीं, हालांकि उनके छोटे भाई व विधायक फतेहजंग बाजवा इस दौरान मौजूद थे।बाजवा कांग्रेस से अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे और उन्होंने जाखड़ के चुने जाने का विरोध किया। जाखड़ वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं।सलारिया मुंबई के करोड़पति कारोबी हैं, और उनका अतीत विवादों से जुड़ा रहा है। सलारिया ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। उपचुनाव के परिणाम की घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी।आम आदमी पार्टी (आप) ने मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (सेवानिवृत्त) को इस सीट से मैदान में उतारा है।भाजपा ने विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की जगह सलारिया को तरजीह दी है।विनोद खन्ना ने कांग्रेस के गढ़ पर अपने चुनावी शुरुआत में 1998 में पांच बार के कांग्रेस सांसद सुखबंश कौर भिंडर को हराया था। उन्होंने इस सीट पर 1998,1999, 2004 व 2014 में जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD