Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

रोहिंग्या अवैध आव्रजक हैं, उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए: राजनाथ सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Sep 2017

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि म्यांमार से भाग कर भारत में घुसे रोहिंग्या लोगों को शरणार्थी समझने की गलती नहीं की जानी चाहिए क्योंकि वे अवैध आव्रजक हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए। राजनाथ ने यह बात जिस कार्यक्रम में कही, वहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के चेयरमैन न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू भी उपस्थित थे। राजनाथ से उलट दत्तू ने कहा कि एनएचआरसी रोहिंग्या का समर्थन करेगा क्योंकि उन्हें म्यांमार में प्रताड़ित किया गया है।सुशासन, विकास और मानवाधिकारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें इस सच्चाई को समझने की जरूरत है कि म्यांमार से भारत आए रोहिंग्या शरणार्थी नहीं हैं। किसी को शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। उनमें से किसी ने भी इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।" उन्होंने कहा कि गैरकानूनी आव्रजकों के खिलाफ कार्रवाई कर भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करेगा क्योंकि यह मुद्दा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।उन्होंने कहा,"किसी रोहिंग्या ने भारत में शरण नहीं मांगी है और हम मानवाधिकारों की चिंताओं के कारण उनके निर्वासन पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। अवैध आव्रजकों को शरणार्थी समझने की गलती न करें। कोई भी सार्वभौम देश अवैध आव्रजकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह मुद्दा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है।"करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान भारत में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश जम्मू और हैदराबाद में हैं।रोहिग्या को देश से निर्वासित करना चाहिए या फिर उन्हें शरणार्थियों का दर्जा देने चाहिए, इस बहस के बीच गृह मंत्रालय ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में रोहिंग्या लोगों को म्यांमार भेजने के लिए शपथ पत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्हें 'भारत के लिए खतरा' बताया गया है। न्यायलय में इस मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।गृह मंत्री ने सम्मेलन में रोहिंग्या लोगों को निर्वासित करने के बारे में कहा कि भारत किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करेगा। भारत ने 1951 की संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संधि पर हस्ताक्षर भी नहीं किया है। राजनाथ सिंह ने कहा, "जब म्यांमार उनको वापस बुलाने के लिए तैयार है, तो हमें क्यों उनके निर्वासन पर आपत्ति होनी चाहिए।"दत्तू ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि एनएचआरसी रोहिंग्या लोगों के पक्ष में बोलेगा। दत्तू ने कहा, "हम मानवीय आधार पर 40,000 रोहिंग्या के मामले में पक्ष रखेंगे। हम सरकार की नीति पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन हम उनकी मदद कर रहे हैं क्योंकि उन्हें म्यांमार में सताया जा रहा है।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD