Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी टोल पलाजे बंद करवाने के नाम पर लोगों को बलैकमेल न करें डा. बलबीर सिंह: एन के शर्मा

 

डॉ महेश शर्मा ने “भारतीय कला में सलिल क्रीडाएं एवं सद्यस्नाता नायिका” पुस्तक का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Sep 2017

केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने आज राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित समारोह में डॉ क्षेत्रपाल गंगवार और श्री संजीब कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय  कला में सलिल क्रीडाएं एवं सद्यस्नाता नायिका” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह हिन्दी में लिखी गयी एक कला पुस्तक है जो  मूल अनुसंधान पर आधारित है जिसे कुछ दशकों के बाद  राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने इस समारोह की अध्यक्षता की।इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ  महेश शर्मा ने कहा कि हमारे कलाकार, लेखक, मूर्तिकार और साहित्यिक व्यक्ति हमारी महान संस्कृति के सच्चे दूत हैं। उन्होंने जनता और विशेष रूप से शोध विद्वानों के लिए ऐसी मूल्यवान  पुस्तक लिखने के लिए दोनों लेखकों को बधाई दी। अपने संबोधन में, श्री संतोष कुमार गंगवार ने भी दोनों लेखकों के साथ-साथ राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रयासों की भी सराहना की।भारतीय कला को  उजागर करने के लिए लिखी गई इस पुस्तक में जल खेलों (सलील क्रीडाओं) का वर्णन किया गया है। कला का यह रूप पुरातन काल से ही भारतीय कला का हिस्सा रहा है। साहित्यिक स्रोत और  पुरातात्विक साक्ष्य यह सिद्ध करते हैं कि यह हमेशा कलाकारों और साहित्यिक लोगों का यह प्रिय विषय रहा है। भारत की लगभग सभी प्रसिद्ध कला विधाओं में इस प्रकार की मूर्तियां और पेंटिंग  मिलती हैं।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma , Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD