Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सिक्किम : भूस्खलन से 6 लोगों की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गंगटोक/सिलीगुड़ी , 20 Sep 2017

सिक्किम के दक्षिण जिले में बुधवार को भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर हुए भूस्खलनों में छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। भूस्खलन की वजह से कई  जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुधाकर राव ने कहा कि सभी मौतें नामची पुलिस थाने के तीन इलाकों में घरों के ढहने से हुईं।अपर गुरपिसे इलाके में तड़के  लगभग दो बजे हुए एक भूस्खलन के दौरान मलबे में दफन होने की वजह से एक किशोर और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना अपर बोकरोंग वार्ड में सुबह लगभग  तीन बजे हुई, जिसमें एक घर के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।एक अन्य किशोर की खोरलांग में उस समय मौत हो गई, जब भूस्खलन के कारण उसका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।लोअर काटेंग बोकरोंग में घर गिरने के कारण एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे घर से निकालकर नामथांग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।राव ने कहा कि  भूस्खलन की वजह से दक्षिण जिले में कई सड़कों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। सड़कों की बहाली का कार्य जारी है।पश्चिम जिले में भी कुछ सड़कें भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हैं।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD