Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना

 

दिल्ली में अल कायदा का आतंकवादी गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2017

म्यांमार में लड़ने के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को चरमपंथ के मार्ग पर ले जाने के मिशन पर निकले ब्रिटेन के एक नागरिक को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। उसका संबंध आतंकवादी संगठन अल कायदा से है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त पी.एस. कुशवाह ने कहा कि 27 वर्षीय आतंकवादी शमी रहमान को रविवार शाम पूर्वी दिल्ली के शकरपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।कुशवाह ने कहा कि उसके पास बिहार के शूमोन हक के नाम का एक नकली मतदाता पहचान पत्र मिला। कुशवाह ने बताया कि रहमान पिछले चार वर्षो से अल कायदा से जुड़ा हुआ था। उसने सीरिया में तीन महीने का हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया था और अलेप्पो में भी लड़ा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने कहा कि आतंकवादी का मिशन म्यांमार में सेना से लड़ने के लिए मणिपुर या मिजोरम में आधार स्थापित कर रोहिंग्या मुसलमानों को कट्टरपंथी बनाना था।कुशवाह ने कहा कि रहमान इससे पहले बांग्लादेश में काम कर रहा था और उसे जेल भी भेज गया था।उन्होंने रहमान को एक 'कट्टर आतंकवादी' बताते हुए कहा कि उसने बांग्लादेश में दर्जन भर लोगों को चरमपंथी बनाया था।अधिकारी ने बताया कि इस आतंकवादी ने पिछले दो महीनों से भारत में दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल और जम्मू एवं कश्मीर के कई लोगों से संपर्क किया।अधिकारी ने कहा कि रहमान के परिवार का मध्य लंदन में एक मकान है।हजारों रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांनमार से भागकर बांग्लादेश में शरण ली है। सन्य कार्रवाई और हिंसा से बचने के लिए कुछ रोहिंग्या मुसलमानों ने भारत में भी शरण ली है।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD