Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

माइक्रोमैक्स के उप ब्रांड वाईयू टेलीवेंचर्स ने शुक्रवार को

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2017

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने एक बार कहा था कि वैवाहिक दुष्कर्म जैसी कोई चीज नहीं होती, अगर ऐसा हुआ तो हमारे घर पुलिस थानों में तब्दील हो जाएंगे। उनकी बात मानना मीरा (बदला हुआ नाम) जैसी उन महिलाओं के घाव पर नमक छिड़कने जैसा होगा, जो शादी की आड़ में अपने साथ हो रहे दुष्कर्म की आदी हो चुकी हैं। यह सिर्फ मीरा की कहानी नहीं है, बल्कि हमारे समाज में ऐसी लाखों मीरा हैं जो इस दर्द को चुपचाप पीए जा रही हैं। दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाली मीरा नाम उजागर न होने के आश्वासन पर बताती हैं, "शादी के 18 साल बाद भी पति की देह की भूख शांत करने का जरिया बनी हुई हूं। मुझसे पूछना तो दूर, मेरी भावनाओं तक का ध्यान नहीं रखा जाता। लेकिन कर क्या सकती हूं, मेरे पति हैं।"'मैरिटल रेप' को कानून के दायरे में लाकर इसे अपराध घोषित करने के सवाल पर मीरा कहती हैं, "पति को जेल भेज दूंगी तो जिंदगी किसके सहारे कटेगी? इसके बाद क्या मेरा परिवार मुझे शांति से जीने देगा? मेरे बच्चों का भविष्य क्या होगा?"मीरा की बातें भारतीय समाज की हकीकत बयां करती हैं। एक ऐसे समाज की हकीकत, जहां महिला के लिए शादी अच्छा जीवन जीने की गारंटी है और उसका पति 'परमेश्वर' होता है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा कहती हैं, "यदि दुष्कर्म अपराध है तो वैवाहिक दुष्कर्म भी अपराध है। अंतर बस यही है कि यह घर के भीतर होता है। यह दो लोगों के बीच बंद कमरे में हुआ कृत्य है, जिसकी पुष्टि करना बहुत मुश्किल है।" यहां सवाल यह उठता है कि क्या इसे अपराध की श्रेणी में लाने पर महिलाएं अपना मुंह खोलेंगी? इस पर गीता कहती हैं कि "आज किसी महिला के लिए उसका पति परमेश्वर नहीं रह गया, वे दिन लद चुके हैं। समय के साथ-साथ महिलाओं की सोच भी बदल रही हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि की महिलाएं भी अपने खिलाफ हो रहे अन्याय को लेकर आवाज उठा रही हैं। 498ए के तहत महिलाएं पतियों के खिलाफ बाहर आई हैं। इस कानून में मुश्किल यही होगा कि अपराध का सत्यापन कराना मुश्किल होगा।"

 गीता कहती हैं कि हर कानून का दुरुपयोग होता है, तो इस वजह से कानून बनना बंद तो नहीं हो सकता।वैवाहिक दुष्कर्म 80 देशों में अपराध है। इसे सबसे पहले 1932 में पोलैंड में अपराध की श्रेणी में लाया गया था, लेकिन भारत जैसे रूढ़िवादी देश में यह लोगों के गले के नीचे उतरेगा क्या?सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन कहती हैं, "शादीशुदा महिलाओं का भी अपने शरीर पर उतना ही हक है, जितना कुंवारी लड़कियों का। शादी होने से पुरुषों को रेप करने का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता। निर्भया कांड के बाद गठित की गई जस्टिस वर्मा कमेटी की रिपार्टों की समीक्षा करने की जरूरत है कि आखिर कानून बनने से कितना बदलाव आया है और कितना दुरुपयोग हुआ है।"इस मुद्दे पर चल रही सुनवाई में दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि पश्चिमी देशों में वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध माना गया है, इसका यह मतलब नहीं है कि भारत भी आंख मूंदकर वही करे। केंद्र सरकार ने वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध घोषित किए जाने का विरोध किया है। सरकार ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा है कि वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह वैवाहिक संस्था के लिए खतरनाक साबित होगा। यह एक ऐसा चलन बन सकता है, जो पतियों को प्रताड़ित करने का आसान जरिया बन सकता है। हमारे देश में दिक्कत यही है कि कानून में वैवाहिक दुष्कर्म परिभाषित नहीं है। हिंदू विवाह अधिनियम को खंगालें तो पता चलेगा कि विवाह के समय पति और पत्नी, दोनों की कुछ जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जिसमें से एक सहवास का अधिकार भी है और सेक्स से इनकार करना क्रूरता माना गया है और इस आधार पर पति-पत्नी तलाक भी ले सकते हैं।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कहती हैं, "वैवाहिक दुष्कर्म एक अपराध है, इसे जितनी जल्दी समाज स्वीकार करे, उतना बेहतर होगा। उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD