Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी 2000 करोड़ के घोटाले के लिए जिम्मेदार :तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 10 Sep 2017

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भागलपुर एवं अन्य जिलों में 2,000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं पर भी इस घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगाए।सृजन घोटाले के विरुद्ध भागलपुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अभियान की शुरुआत करने वाले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार और सुशील मोदी सृजन घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं और राज्य सरकार सबूत मिटाने एवं अपनों को बचाने के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है।"उन्होंने कहा, "लेकिन, हम चुप नहीं बैठेंगे और हमने राज्य की 11 करोड़ जनता के समक्ष इस घोटाले में उन लोगों की संलिप्तता को उजागर करने का संकल्प लिया है।"उन्होंने कहा कि सुशील मोदी और उनका परिवार इस घोटाले में संलिप्त है।तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जदयू,राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने पर तंज कसते हुए उन्हें नैतिक भ्रष्टाचार का 'भीष्म पितामह' कहा।उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार की राजनीति पूरी तरह से बुरे कामों से भरी हुई है। उन्होंने राजद को सीबीआई के चंगुल में फंसा दिया लेकिन सृजन घोटाले को दबाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया।"तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा कि इस घोटाले में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन, पार्टी सांसद नीलकंठ दुबे समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं और इन लोगों ने सरकार के पैसे को लूटा है।उन्होंने कहा कि बिहार में सृजन घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से भी बड़ा है। दोनों घोटाले भाजपा शासित प्रदेशों में हुए हैं।राजद की मांग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की सीबीआई जांच का ऐलान किया। सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सृजन घोटाले के तार भागलपुर स्थित एनजीओ सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड में कथित अनियमितता से जुड़े हुए हैं जहां महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता था।पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें से 10 मामले सीबीआई ने भी दर्ज किए हैं।

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD