Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

निर्माणाधीन पुल गिरने से एक की मौत, 15 से अधिक घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 10 Sep 2017

ओडिशा की राजधानी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिर जाने से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों के अभी भी बोमिखाल इलाके के फ्लाईओवर के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जहां 40 कामगार निर्माण कार्य में लगे थे।एक अधिकारी ने कहा कि मनचेश्वर इलाके के निवासी सत्यब्रत पटनायक की मौत हो गई। वह अपनी नाबालिग बेटी को डांस क्लास से लेकर घर वापस लौट रहे थे। लड़की भी घायल हो गई है।कैपिटल अस्पताल के निदेशक चितरंजन दास ने कहा, " एक व्यक्ति को मृत लाया गया था। एक छोटी लड़की को गंभीर चोटें आईं जिसे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भेजा गया है। हमारे पास दस घायलों को लाया गया जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य लोगों की हड्डियां टूटी हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।"भुवनेश्वर नगर निगम के महापौर अनंत नारायण जेना ने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल व अग्निशमन कर्मी राहत कार्य में जुटे हैं।उन्होंने कहा कि अभी मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जाना है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मलबे में कुछ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं।पुलिस आयुक्त वाई. बी. खुरानिया ने कहा कि ठेकेदार को उसकी आपराधिक लापरवाही के लिए जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।निर्माण सचिव नलिनीकांत प्रधान ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक संतप्त परिवार को पांच लाख रुपये व घायलों को मुफ्त इलाज दिए जाने की घोषणा की।मानव अधिकार कार्यकर्ता सुभाष महापात्रा ने निष्पक्ष जांच व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD