Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

नहीं सुधरे भाजपा वाले तो 2019 में जनता हटा देगी : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुशीनगर , 10 Sep 2017

उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के रामकोला उपनगर में किसान शहीद दिवस में शामिल होने आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले नहीं नहीं सुधरे तो 2019 में जनता उनको हटा देगी।अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों ने सपा शासन के दौरान सैफई-इटावा के विकास का खूब प्रचार किया। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि केंद्र-प्रदेश दोनों जगह सरकार बनने के बाद भी गोरखपुर को क्या दिया। वह रविवार को रामकोला के शहीद किसान मेला में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स निर्माण के लिए सपा सरकार ने जमीन दी। लेकिन अब तक इसके लिए भाजपा सरकार ने बजट नहीं दिया। सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को नौकरी दी। मौजूदा सरकार उन्हें लाठी मार रही है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लालच देने वाली प्रदेश सरकार में किसानों के उपज का उचित दाम भी नहीं मिल रहा है। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के बजाय सरकार वादे से मुकर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। छात्रों, नौजवानों व शिक्षकों पर लाठी भांजी जा रही है। जीएसटी ने देश की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया है। इससे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा जिस देश के पास अच्छी सड़कें और अच्छी शिक्षा की सुविधा है तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। हमने 23 महीने में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे बना दिया। समय नहीं मिला वरना हम आगे भी बनाते। 

अखिलेश ने पूछा कि अच्छे दिन और न्यू इंडिया में क्या फर्क है। न्यू इंडिया तब बनेगा जब किसान आगे बढ़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ऐसे ही जय जवान, जय किसान का नारा नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि हमें देश के अंदर शांति और एकता बनानी है लेकिन कुछ लोग न जाने कौन-कौन सी चीजें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी में कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। इनकी नीति दिख गई है। किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं।अखिलेश ने कहा कि हमने सुना है कि सरकार बोल रही है कि हमने यश भारती अपने लोगों को दिया। हम कह रहे हैं कि केंद्र में भी आपकी सरकार है और प्रदेश में भी, हमने उन्हें जितनी पेंशन दी आप भी देकर दिखा दो। नेताजी ने अमिताभ बच्चन को यश भारती देकर इसकी शुरुआत की थी। हमने हर कलाकार को, जिन्होंने मेहनत की उनको यह सम्मान दिया। सूची निकाल के देख लो। उन्होंने कहा हमने जिन माताओं और बहनों को पेंशन दिया उन्हें रोक दी गयी है आज उनसे सरकार के बारे में पूछो। हमारी सरकार में पुलिस ठीक थी। अब तो गड़बड़ कर रही है। बोला जा रहा है कि अगर पुलिस नहीं बदली तो डायल-100 सुविधा बंद कर देंगे। हम कहते हैं कि आप नहीं सुधरे तो 2019 में यह जनता आपको हटा देगी। उन्होंने सवाल किया कि अगर भ्रष्टाचार खत्म हो गया होता तो औरैया में जो हुआ वह न होता। राज्य के बहुत से हिस्से बाढ़ से ग्रस्त हैं।सरकार ने उनकी मदद उस पैमाने पर नहीं की। गाय को लेकर वोट मांगे थे। लेकिन गाय के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से मृतक मासूम के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का चेक समाजवादी पार्टी ने अपने फंड दे दिया। प्रदेश सरकार को अब तक इनकी याद नहीं आयी।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD