Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

विपक्ष मोदी खेमे में लोगों को जाने से रोके :पी. चिदंबरम

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2017

यदि विपक्षी दल मोदी खेमे में लोगों को जाने से नहीं रोकते हैं, तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना मुश्किल होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने यह बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगले चुनाव में कौन किसके साथ होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक व्यापक मंच बनाना होगा। चिदंबरम ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "अभी कौन किसके साथ है, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ विपक्षी दल -जद (यू), एआईएडीएमके मोदी खेमे से जुड़ रहे हैं। अन्य विपक्षी दलों के मामले में कई महत्वपूर्ण नेता और दलों के महत्वपूर्ण धड़े भाजपा खेमे से जुड़ रहे हैं। जब तक विपक्षी पार्टियां लोगों को भाजपा खेमे से जुड़ने से नहीं रोकते, तब तक एकजुट होकर लड़ना मुश्किल होगा।"पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने 14 विधायक खो दिए और तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में आठ विधायक गंवा दिए। उन्होंने कहा, "ये गंभीर झटके हैं। यह एक समस्या है और कांग्रेस पार्टी को इस समस्या का हल ढूंढ़ना है। पहले तो अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में जाने से हरहाल में रोकना होगा। उसके बाद अन्य विपक्षी दलों को एकजुट कर एक व्यापक मंच तैयार करना होगा। चूंकि कांग्रेस अकेला ऐसा दल है जिसका देश भर में विस्तार है, इसलिए विपक्षी दलों को मंच मुहैया कराना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।"

यह पूछे जाने पर कि ओडिशा के बीजू जनता दल(बीजद) जैसे दलों को वे भाजपा-विरोधी मंच पर कैसे लाएंगे? चिदंबरम ने कहा, "इन मामलों से निपटना या नेताओं से बातचीत करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह राष्ट्र हित में है कि सभी पार्टियां एक मंच पर आएं।"उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "लोग इस काम में जुटे हुए हैं।"नोटबंदी के मुद्दे पर धारणा बनाने की लड़ाई भाजपा जीत गई है। इससे संबंधित एक सवाल पर चिदंबरम ने कहा, "मैं नहीं जानता कि वे (मोदी) जीत रहे हैं या नहीं। उन्होंने पहले लड़ाई जीती थी। लेकिन नोटबंदी की रिपोर्ट (भारतीय रिजर्व बैंक की) और जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर) जारी होने के बाद, मैं समझता हूं कि धारणाओं में बदलाव आया है।"उन्होंने कहा कि नोटंबदी के मुद्दे को विपक्षी दलों के बीच एक राय नहीं बन पाने के कारण भुनाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा, "नीतिश कुमार, मुलायम सिंह यादव और नवीन पटनायक.. इन सभी ने नोटबंदी का स्वागत किया। विपक्षी दलों ने नोटबंदी के खिलाफ एक सुर में आवाज नहीं उठाई और मोदी की संवाद क्षमता ने लोगों को भरोसा दिला दिया कि यह देश के लिए कुछ अच्छी चीज है। लेकिन आरबीआई की रिपोर्ट के बाद भी मुझे शक है कि ज्यादातर लोग अभी भी नोटबंदी को सही ही मानते होंगे। लेकिन यह तो वक्त बताएगा।"कांग्रेस के बारे में चिदंबरम ने कहा, "गुजरात में हमने 14 विधायक खो दिए। अखबारों में खबरें छपीं कि बिहार में भी कुछ असंतोष है। लेकिन 14 विधायकों को खोने के बाद गुजरात में बाकी पार्टी मजबूत है और उसे अधिक आत्मविश्वास मिला है। तेलंगाना में पार्टी काफी सक्रिय है। लेकिन आंध्र प्रदेश में नांदयाल उपचुनाव का परिणाम काफी निराशाजनक रहा है। पार्टी के अंदर कुल मिलाकर मिली-जुली तस्वीर है।"कांग्रेस नेतृत्व बारे में और राहुल गांधी पार्टी की कमान कब संभालेंगे, इसके बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा कि वह उपाध्यक्ष हैं और उन्हें नहीं पता कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद कब संभालेंगे।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD