Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

तूफान 'इरमा' से 9 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 07 Sep 2017

कई कैरीबियाई द्वीपों पर तूफान 'इरमा' से अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। यह तूफान इस सप्ताह अमेरिका के फ्लोरिडा में दस्तक देने वाला है। सीएनएन ने गुरुवार को बताया कि तूफान ने बरबूडा, सेंट मार्टिन और ब्रिटिश वर्जिन द्वीपों सहित कई द्वीपों पर दस्तक दी। इससे पेड़ जड़ से उखड़ गए, इमारतों की छतें एवं खिड़कियां टूट गईं और तेज बारिश के साथ पौन तीन सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक से हवा चली।इरमा से सेंट मार्टिप द्वीप पर छह और सेंट बार्ट्स द्वीप पर दो लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी फ्रांस के अधिकारियों ने दी है। इन द्वीपों की व्यवस्था फ्रांस संभालता है। अधिकारियों ने बताया कि बरबूडा में तूफान में एक शिशु की भी मौत हुई है।अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान 'इरमा' के दस्तक देने से पहले बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।तूफान 'इरमा' पांचवी श्रेणी का तूफान है। यह इस सप्ताह फ्लोरिडा में दस्तक दे सकता है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने इरमा को बेहद खतरनाक करार दिया है।फ्लोरिडा की मियामी-डेड काउंटी ने 12 वर्षो में पहली बार गुरुवार सुबह सात बजे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए।फ्लोरिडा की मोनरो काउंटी ने बुधवार शाम को सभी स्थानीय निवासियों, सभी यात्रियों, गैर स्थानीय लोगों, पर्यटकों से सुरक्षित स्थान पर चले जाने को कहा।फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने राष्ट्रपति ट्रंप से सोमवार रात को बात कर राज्य में 'तूफान के दस्तक देने से पूर्व' के आपातकाल के ऐलान का आग्रह किया ताकि संघीय सरकार से महत्वपूर्ण संसाधन और सहयोग उपलब्ध हो सके।जॉर्जिया के गवर्नर नाथन डील और दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैक्मास्टर ने बुधवार दोपहर को इन क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD