Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अब केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं आने वाली : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ़ , 30 Aug 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आजमगढ़ में कहा कि अब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने वाली नहीं है।कारगिल शहीद राम यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए अखिलेश ने कहा, "भाजपा कहती है कि हम भेदभाव करते हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने गोरखपुर में क्या किया। गोरखपुर में सबसे अधिक हिंदू बच्चों की मौत हुई है।"अखिलेश ने कहा, "हमने भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र को यश भारती सम्मान दिया और आपने उनकी पेंशन ही छीन ली।" 

इसके साथ ही अखिलेश ने ध्यानचंद के नाम पर सैफई स्टेडियम का नाम रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी।योजनाओं में से समाजवादी हटाने व नाम बदलने के मसले पर योगी सरकार को अखिलेश ने निशाने पर लेते हुए कहा, "जो बोओगे वही काटोगे। गोरखपुर में हम यदि नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "पहले कहा अच्छे दिन लाएंगे। अब न्यू इंडिया की बात कही जा रही है। न्यू इंडिया तभी बन सकता है जब हमारे किसान संपन्न होंगे। लोग सपना दिखा रहे हैं वो सच्चाई से कोसों दूर हैं, फिर भी लोग सपने पर क्यों भरोसा कर लेते हैं?"सवालिया अंदाज में अखिलेश ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए आखिर केंद्र सरकार ने तीन साल में क्या फैसला लिया। प्रदेश में किसान के लिए आखिर सरकार ने क्या फैसले लिए।उन्होंने कहा, "पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के लिए सरकार ने बजट में एक भी पैसा नहीं दिया। अब सरकार कह रही है कि हम नीति आयोग से पैसा लाएंगे। लेकिन, अब एक साल ही केंद्र में बचा है। एक्सप्रेसवे बनाना है तो एक बार में ही सरकार पूरा बजट लाए। अब केंद्र में भाजपा की सरकार आने वाली नहीं है।"अखिलेश ने कहा, "भाजपा वालों ने प्रसाद देकर हमारे एमएलसी तोड़ दिए। भाजपा सरकार हमें भी बताए कि वह आखिर कौन सी मिठाई बांट रही है, जिससे बुक्कल नबाब जैसे हमारे एमएलसी भाजपा में चले गए। यदि भाजपा में दम था तो मैदान में सीधे चुनाव लड़ते, प्रसाद देकर एमएलसी को तोड़ना गलत है।"उन्होंने कहा, "भाजपा वाले झाड़ू बहुत अच्छा लगाते हैं, आजकल अधिकारी भी खूब झाड़ू लगा रहे हैं। हम आएंगे तो देखेंगे कितना झाड़ू लगाते हैं।"अखिलेश ने कहा, "हमें गर्व है फौजियों पर जो विपरित परिस्थितियों में भी सीमा को सुरक्षित रखते हैं।" इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, ओम प्रकाश सिंह, नीरज शेखर भी मौजूद थे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD