Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

असली जद (यू) शरद की, नीतीश फिर से चुनाव लड़ें : गुलाम नबी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Aug 2017

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली जनता दल (युनाइटेड) शरद यादव की है, नीतीश को दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। पटना में राजद द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "उनकी शादी के फेरे महागठबंधन में हुए हैं, लेकिन तलाक अभी नहीं हुआ है।" आजाद ने कहा कि बिहार में राजद, जद (यू) और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को हराया था, लेकिन आज नीतीश कुमार उसी भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, जिसे जनादेश नहीं मिला था। यह जनादेश का अपमान है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, "नीतीश कुमार ने राज्य की 11 करोड़ जनता को धोखा दिया। उनके वोट भाजपा के हाथों बेच दिए। नीतीश को दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। उनको यह हक नहीं है कि शादी किसी से करें और भाग जाएं किसी और के साथ। शादी यहां हुई है, किसी अदालत ने उनको तलाक नहीं दिया है।" आजाद ने बिहार के बाढ़ग्रस्त जिलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 10 साल पहले जब बाढ़ आई थी, तब इससे कम नुकसान हुआ था, फिर भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 1000 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने केवल बिहार के लोगों को धोखा नहीं दिया है, बल्कि पूरे देश के सवा सौ करोड़ लोगों को छला है। 

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD