Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा

 

लैंड स्लाइडिंग से हिमाचल में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित -सरकार जिम्मेदार :रविंदर शर्मा

रविंदर शर्मा
रविंदर शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (मनोज रत्न)

पालमपुर , 20 Aug 2017

प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक रविंदर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर पर्यटन की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है और लेंड स्लाइडिंग में आपदा प्रबंधन की कोताही को लेकर हमला बोला है। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश में हर साल जब मानसून आती है तो ऐसा महसूस होता है की बहुत बड़ी आपदा आ रही है | पूरा हिमाचल प्रदेश लैंड स्लाइडिंग से अस्त - व्यस्त हो जाता है , करोङो रुपए के जान माल की हानि होती है मगर सरकारी अफसर और नेता जहाँ लैंड-स्लाइडिंग होती है बहां जाकर लोगो के प्रति संवेदना प्रकट करते है और इसे प्राकृतिक विपदा कहके लोगो को भगवान भरोसे छोड़कर अपनी दिनचर्या में लग जाते है | जोगिन्दर नगर लैंड-स्लाइडिंग इसका जीता जागता उदहारण है | यहाँ पर पचासो लोग अपना जीवन गवा चुके है | हर साल यह आपदा आती है मगर सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है | इसके वारे में कोई मास्टर प्लान नहीं है सरकारी तंत्र लोगो को बचाने में बिलकुल बिफल रहा है| सरकार का डिजास्टर मैनेजमेंट कहाँ सोया था जब इतना बड़ा हादसा हुआ | क्या सरकार लैंड स्लाइडिंग एरिया  को चिन्हित करके इस समस्या का स्थाई हल नहीं निकाल  सकती | हिमाचल प्रदेश का पूरा का पूरा पर्यटन इन दो महीनो में पूरी तरह ठप्प हो जाता है और सरकार को  इसका कोई स्थाई हल निकालना चाहिए| 

लैंड-स्लाइडिंग की बजह से हिमाचल में हर साल सैकड़ों पर्यटकों की मृत्यु हो जाती है जिससे पर्यटक हिमाचल में आने से घबराते हैं | और सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में न तो पर्यटन को बढ़ावा दिया और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास शून्य रहा | केंद्र सरकार ने पर्यटन के विकास के लिए जितने पैकेज हिमाचल प्रदेश सरकार को दिए उनसे सरकार प्रदेश का विकास करने की बजाय अपना ही विकास करती रही | हिमाचल आज भी अंग्रेजो द्वारा विकसित की गई पर्यटक नगरों पे निर्भर है जैसे की शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी | इसके अलाबा दूसरा कोई पर्यटन स्थल विकसित नहीं कर पाई | हिमाचल सरकार विकास के हर मोर्चे पे विफल रही हैं और अपनी अंतिम सांसे गिन रही हैं | भ्रष्टाचार माफिया तंत्र और नशा पूरे हिमाचल  को अपनी गरिफ्त में ले चुका हैं और यह सब कुछ सरकार के सरक्षण में हो रहा है | यही कारण है एक अफसर चिट्टे के साथ पकड़ा जाता है और सरकार के सरक्षण में चिट्टा को बेकिंग पाउडर बनाकर वेल पे छूट जाता है | ये सब कुछ सरकारी तंत्र की मिलीभगत से संभव है | हिमाचल प्रदेश इस कॉग्रेस सरकार से मुक्त चाहिए जिससे की हिमाचल का चौतरफा विकास हो सके और जान- माल की हिफाजत हो सके |  

 

Tags: BJP HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD