Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

आई.टी.सी द्वारा पंजाब में संगठित फूड पार्क में आगे ओर निवेश बढ़ाने का फैसला

प्रोजैक्ट की शुरुआत अक्तूबर से, सूबे में 5000 नौकरियां पैदा होने की संभावना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Aug 2017

भारत की बहु-कारोबारी प्रमुख कंपनी आई.टी.सी लिमटिड ने अपने संगठित फूड पार्क में आगे ओर निवेश करने का फ़ैसला किया है। कपूरथला में इस का विस्तार 1700 करोड़ रुपए के साथ होगा।यह प्रगटावा बुधवार को आई.टी.सी के सी.ई.ओ संजीव पुरी के नेतृत्व में आये एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ एक बैठक दौरान किया।श्री पुरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंपनी द्वारा इस वर्ष अक्टूबर से अपने कपूरथला के प्लांट से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की योजना है। यह देश का अपने किस्म का सबसे बड़ा प्लांट है। आटा, बिस्कुट और स्नैक्स के इलावा इस प्लांट में जूस और डेयरी उत्पादों का भी उत्पादन किया जायेगा।बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आई.टी.सी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के पास यह भी प्रगटावा किया कि यह कंपनी एक मिलियन टन गेहूँ के इलावा हर साल एक लाख टन आलू की भी सूबे में से अपने फूड पार्क के लिए खरीद करेगी। यह फूड पार्क पंजाब के लोगों के लिए 5000 नौकरियां पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री ने सूबा सरकार से संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये कि वह कंपनी की हर संभव मदद करें जिससे यह अक्तूबर की निर्धारित तारीख़ तक फूड पार्क को कार्यशील करने के समर्थ हो सके।इस फूड पार्क के लिए 2013 में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे और आई.टी.सी द्वारा ओर निवेश के साथ इस का प्रसार किया जायेगा। इसकी तरफ से पहले ही सूबे में तीन होटल चलाए जा रहे हैं। इस प्रोजैक्ट का शुरुआती निवेश 680 करोड़ रुपए का था जो 2015 में बढ़ाकर 1400 करोड़ रुपए और अब 1700 करोड़ रुपए कर दिया है।निवेश में विस्तार करने के लिए संशोधित स्वीकृति प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति प्राप्त करन के इलावा श्री पुरी ने जी.एस.टी के कंपनी के लाभ पर पडऩे वाले प्रभाव बारे चिंता प्रकट की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वफद को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार यह यकीनी बनाने के लिए कंपनी को पूरी मदद देगी कि जी.एस.टी के कारण कंपनी को कोई भी नुक्सान न हो।मुख्य मंत्री ने सी.ई.ओ इनवैस्ट पंजाब को निर्देश दिए कि वह कंपनी की तरफ से उठाए गए सभी मुद्दों का जायज़ा लें ताकि उन्हें पहल के आधार पर हल किया जा सके।इस मौके उपस्थित अन्यों में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और सी.ई.ओ इनवैस्ट पंजाब डी.के. तिवाड़ी शामिल थे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD