Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

विश्व एथलेटिक्स : पियरसन बनीं महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ चैम्पियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 13 Aug 2017

आस्ट्रेलिया की एथलीट सैली पियरसन यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीया पियरसन ने 2011 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और इसके बाद पिछले साल उन्होंने रियो ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पियरसन ने 12.59 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर विश्व चैम्पियन बनीं। चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड भी पियरसन के नाम पर है। उन्होंने तीन सितम्बर, 2011 को 12.28 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा कर यह मुकाम हासिल किया था।इसके अलावा, अमेरिका की डॉन हार्पर नेल्सन ने 12.63 सेकेंड में रेस को पूरा कर रजत और जर्मनी की पामेला डुटकीवजिक ने 12.72 सेकेंड में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड धारक अमेरिका की केंड्रा हेरिसन को चौथा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा को 12.20 सेकेंड में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD