Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

एथलेटिक्स के पर्याय के रूप में याद किए जाएंगे उसेन सेंट लियो बोल्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Aug 2017

उसेन सेंट लियो बोल्ट, सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम नहीं। यह नाम खेलों की दुनिया में एथलेटिक्स और खासकर फर्राटा दौड़ के लिए पर्यायवाची बन गया है। बोल्ट ने अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए साबित किया कि मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता के अंतिम छोर तक पहुंचा जा सकता है। ओलम्पिक खेलों में आठ स्वर्ण और विश्व चैम्पियनशिप में 11 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक। 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में विश्व रिकार्ड। 2008 से 2016 तक 100 तथा 200 मीटर का ओलम्पिक चैम्पियन। यह परिचय है बोल्ट का। साथ ही यह परिचय है उस खिलाड़ी का, जिसने अपने दम पर एथलेटिक्स की लोकप्रियता को शिखर तक पहुंचा दिया और आठ साल के अंतराल में एकल उपलब्धियों के दम पर विश्व का सर्वकालिक महान एथलीट बन बैठा। अब बोल्ट ट्रैक पर नजर नहीं आएंगे। रियो ओलम्पिक में 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण अपने नाम करने के बाद बोल्ट ने कह दिया था कि लंदन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप उनकी आखिरी प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता होगी। इससे पहले बोल्ट जमैका में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दौड़े और विजेता बने। 2013 के बाद बोल्ट को पहली बार लंदन में 100 मीटर में पहली हार मिली। अमेरिका के जस्टिन गाटलिन ने उन्हें हराया। बोल्ट तीसरे स्थान पर रहे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सफलता जा जश्न मनाया।

बोल्ट की शख्सियत इतनी बड़ी है कि रेस के बाद गाटलिन ने झुककर इस चैम्पियन को नमन किया। बोल्ट 200 मीटर में नहीं दौड़े। यह उनकी पसंदीदा स्पर्धा रही है लेकिन इसके बावजूद वह नहीं दौड़े क्योंकि उन्हें अच्छी तरह अहसास हो गया था कि उनका शरीर अब साथ नहीं दे रहा है। चार गुणा 100 मीटर रिले में अपने देश को स्वर्ण दिलाने के लिए वह अंतिम बार शनिवार को दौड़े लेकिन चोटिल हो गए। उनका गम उनकी आंसुओं के रूप में दुनिया ने देखा। एक चैम्पियन खिलाड़ी की दुखद: विदाई से पूरा खेल जगत निराश था लेकिन साथ ही वह इस बात को लेकर खुश था कि बोल्ट ने डोपिंग जैसी बीमारी को अपने करीब नहीं फटकने दिया और पाक-साफ करते हुए करियर की शुरुआत से अंत तक दौड़े। बोल्ट ने दिखाया कि मेहनत के दम पर वह सबकुछ हासिल किया जा सकता है। यही कारण है कि बोल्ट ने बार-बार खुद को 'महानतम' करार दिया।इसके लिए किसी ने यह नहीं कहा कि बोल्ट दम्भी हैं। कारण था कि बोल्ट, गाटलिन जैसे धावकों से बिल्कुल अलग हैं जो प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के आरोप में प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी करते हुए विश्व चैम्पियन बने लेकिन दुनिया भर में एक बड़े तबके ने गाटलिन को असल विश्व चैम्पियन मानने से इंकार कर दिया। उनकी नजर में बोल्ट ही असल विश्व चैम्पियन हैं और रहेंगे। सोशल मीडिया इसका गवाह है।

बोल्ट ने एथलेटिक्स के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्हें देखकर एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई है और यही कारण है कि एथलेटिक्स में कई ऐसे सितारे हैं, जो बोल्ट के नक्शे-कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। डोपिंग के कारण एथलेटिक्स, खासकर फर्राटा दौड़ ने अपनी साख गंवाई थी लेकिन बोल्ट ने उस साख को फिर से स्थापित किया और यही कारण है कि आज एथलेटिक्स की प्रयोगिताओं के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे रहते हैं।बोल्ट के बाद फर्राटा का भविष्य कैसा होगा, यह बता पाना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन इस महान खिलाड़ी को देखकर जो पीढ़ी प्रभावित हुई है और ट्रैक पर पहुंची है, वह निश्चित तौर पर खुद उपलब्धियों की चाह में डोपिंग जैसी गंदी बीमारी की चपेट में नहीं आने देगी। बोल्ट न सिर्फ एक एथलीट बल्कि एथलेटिक्स की दुनिया में नैतिकता के प्रतीक के रूप में उनकी आंखों के सामने आते रहेंगे।

 

Tags: SPORTS NEWES

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD