Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा

 

मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई में हज 2017 पर समीक्षा बैठक एवं ट्रेनिंग कैंप को सम्बोधित किया

नई हज नीति-2018 इस महीने जारी कर दी जाएगी: मुख्तार अब्बास नकवी

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2017

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि नई हज नीति-2018 इस महीने जारी कर दी जाएगी।मुंबई के हज हाउस में हज 2017 पर समीक्षा बैठक एवं हाजियों के लिए आयोजित 22वे ट्रेनिंग कैंप के दौरान श्री नकवी ने कहा कि अगले साल से हज इस नई हज पालिसी के अनुसार ही आयोजित किया जायेगा।श्री नकवी ने कहा कि हज नीति-2018 तय करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है और इसी महीने इस नीति को जारी कर दिया जायेगा। नई हज पालिसी का उद्देश्य हज की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। इस नई पालिसी में हज यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा।श्री नकवी ने कहा कि इस नई हज नीति के महत्वपूर्ण बिंदुओं में समुद्री मार्ग से भी हज यात्रा को दोबारा शुरू करना शामिल है। हज यात्रियों के मुंबई से समुद्री मार्ग के जरिये जेद्दा जाने का सिलसिला 1995 में रुक गया था। हज यात्रियों को जहाज (समुद्री मार्ग) से भेजने पर यात्रा संबंधी खर्च करीब आधा हो जाएगा। नई तकनीक एवं सुविधाओं से युक्त पानी का जहाज एक समय में चार से पांच हजार लोगों को ले जाने में सक्षम हैं। मुंबई और जेद्दा के बीच 2,300 नॉटिकल मील की एक ओर की दूरी सिर्फ दो-तीन दिनों में पूरी कर सकते हैं। जबकि पहले पुराने जहाज से 12 से 15 दिन लगते थे।समुद्री मार्ग से हज यात्रा को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 28 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री, श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। 

इस बैठक में जहाजरानी मंत्रालय और अल्पसंख्यक मंत्रालय के उच्च अधिकारी शामिल होंगे।श्री नकवी ने कहा कि समुद्री मार्ग से हज यात्रा के सम्बन्ध में सऊदी अरब की सरकार से भी बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। श्री नकवी ने कहा कि हज 2017 के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हज कमिटी ऑफ़ इंडिया एवं अन्य सम्बंधित एजेंसियों के साथ मिल कर तैयारियां समय से बहुत पहले ही पूरी कर ली थी ताकि हज यात्रा को सरल-सुगम बनाया जा सके। समीक्षा बैठक में श्री नकवी ने हज 2017 के पहले चरण से जुड़े सभी पहलुओं पर सम्बंधित अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की। श्री नकवी ने कहा कि हज यात्रा के दौरान हाजियों की सुविधा और सुरक्षा केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। ट्रेनिंग कैंप में हज कमिटी ऑफ़ इंडिया तथा अन्य सम्बंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हाजियों और निजी टूर ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों को हज यात्रा से सम्बंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराई।हज 2017 के लिए हाजियों के जत्थे की रवानगी 24 जुलाई से देश के विभिन्न हिस्सों से शुरू हो चुकी है। सऊदी अरब द्वारा कोटे में की गई बड़ी वृद्धि के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 1,25,025 हाजी हज यात्रा पर जा रहे हैं। जबकि 45,000 हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज पर जा रहे हैं। इस वर्ष भारत में 21 केंद्रों से कुल 1,70,025 हज यात्री जा रहे हैं।पहले चरण में अभी  तक लगभग 65 हजार हाजी जा चुके हैं। पहले चरण में दिल्ली, गया, गोवा, गौहाटी, कोलकाता, लखनऊ, मंगलौर, श्रीनगर, वाराणसी से हाजी सऊदी अरब के लिए रवाना हुए।दूसरे चरण में हाजी बैंगलोर, भोपाल, रांची, नागपुर, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, कोच्चि, चेनई, औरंगाबाद, अहमदाबाद, इंदौर से जा रहे हैं। दूसरा चरण 26 अगस्त को समाप्त होगा।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD