Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को दिया हिमाचल में प्राकृतिक कृषि को बढ़ाने देने में सहयोग का आश्वासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2017

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री  राधा मोहन सिंह से भेंट कर हिमाचल में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के किसानों का प्राकृतिक कृषि की ओर रूझान बढ़ा है और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर इस दिशा में ठोस पग उठाए हैं ताकि किसानों को इसका व्यापक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि एवं बागवानी दोनों विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक कृषि को लेकर सफल प्रयोग किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में सकारात्मक पहल की है। विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है और कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से इस पद्धति को किसानों तक पहुंचाकर जागरूकता लाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों में उनके माध्यम से अनेक किसान मेलों का आयोजन किया गया है, जिसमें किसानों को शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को अपनाने के बारे में जागरूक किया गया है।आचार्य देवव्रत ने बताया कि किसान वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र विकल्प है, जिसके माध्यम से भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। 

इसके नियमित उपयोग से जहां उत्पादकता बढ़ेगी, वहीं किसानों को उनके उत्पाद के अच्छे दाम भी मिल सकेंगे। प्राकृतिक कृषि के उपयोग से फसलों को कम पानी की आवश्यकता होती है और इससे गाय सीधे तौर पर कृषि से जुड़ सकेगी।उन्होंने कहा कि रसायनों के अत्याधिक प्रयोग के कारण आज विभिन्न प्रकार के रोग पैदा हुए हैं। अगर किसान प्राकृतिक कृषि प्रणाली को अपनाते हैं तो उन पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और बाहरी मण्डियों पर निर्भरता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को देसी गायों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और विशेष तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली गाय को पालने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान भारी संख्या में इसकी ओर मुड़ रहे हैं।राज्यपाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को प्राकृतिक कृषि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत करवाया।केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल के प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने की दिशा में विशेष रूचि लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके इस अभियान को हिमाचल में गति प्रदान करने के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

                 

 

Tags: Radha Mohan Singh , Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD